Header Ads

test

स्टडी टूर के जरिये विधार्थियो नें स्मार्ट सिटी के विभिन्न विकासकार्यो को देखकर साझा किये अपने अनुभव.

आपातकाल में कंट्रोल कमांड सेंटर की भूमिका और प्रतियोगी परीक्षाओ की तैयारी पर स्मार्ट सिटी सीईओ नें विधार्थियो का किया मार्गदर्शन

03 दिसंबर 2021- ग्वालियर:-


ग्वालियर स्मार्ट सिटी द्वारा शहर में कई महत्वपूर्ण विकास कार्य किये गये है और जो शहर विकास के साथ हेरिटेज ट्यूरिज्म को बढाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाहन कर रहे है। स्मार्ट सिटी द्वारा किये गये इन विकास कार्यो को जानने के उद्देश्य से शुक्रवार को अमेटी विश्वविधालय के छात्र-छात्राओ नें भ्रमण किया। स्मार्ट सिटी के तत्वाधान में आयोजित इस स्टडी टूर में विधार्थियो नें महाराज बाडा पर डिजीटल म्यूजियम, डिजीटल लाइब्रेरी, टाउन हाँल सहीत मोतीमहल स्थित कंट्रोल कमांड सेंटर को देखा और उसकी कार्यविधी को समझा टूर के अंत में विधार्थियो नें स्मार्ट सिटी सीईओ श्रीमती जयति सिंह से भी मिलकर स्मार्ट सिटी की कार्य़विधी और परियोजनाओ के बारे मे विस्तार से जाना और अपने अनुभव साझा किये। इस अवसर पर स्मार्ट सिटी सीईओ नें विधार्थियो के कैरियर को लेकर भी मार्गदर्शन दिया। 


ग्वालियर स्मार्ट सिटी के विकास कार्यो की जानकारी और उनके महत्व इत्यादी को समझने के उद्देश्य को लेकर अमेटी विश्वविधालय के 30 से अधिक विधार्थियो के दल नें महाराज बाडा पहुंचकर स्मार्ट सिटी द्वारा विकसित कई कार्यो का दौरा किया। विधार्थियो नें सर्वप्रथम स्मार्ट सिटी द्वारा विकसित डिजीटल म्यूजियम का दौरा किया। यहाँ मौजूद विशेषज्ञो द्वारा विधार्थियो को डिजीटल म्यूजियम और तारामंडल की विभिन्न गैलरियो की विस्तार से जानकारी दी गई। म्यूजियम में डिजीटल कियोस्क सहीत अन्य डिजीटल उपकरणो का उपयोग भी विधार्थियो द्वारा किया गया इस अनुभव से विधार्थी काफी रोमांचित नजर आये। इसके बाद विधार्थियो ने डिजीटल लाइब्रेरी का भ्रमण किया। डिजीटल लाइब्रेरी मे पहुंचकर विधार्थियो नें संविधान की मूलप्रति को जानने समझने की उत्सुकता जाहिर की। जिसपर विषय विशेषज्ञो द्वारा विधार्थियो को संविधान की मूलप्रति की डिजीटल प्रति को बडी स्क्रीन पर दिखाया गया। विधार्थियो नें महाराज बाडा स्थित टाउन हाँल का भी दौरा कर इस ऐतिहासिक घरोहर के बारे में विस्तार से जाना। 


टूर के अंत में विधार्थियो नें मोतीमहल पहुंचकर कंट्रोल कमांड सेंटर परिसर और इसमे क्रियांवित विभिन्न गतिविधियो के बारे में समझा इस अवसर पर विधार्थियो नें स्मार्ट सिटी सीईओ श्रीमती जयति सिंह से भी चर्चा की औऱ अपने स्टेडी टूर के अनुभव साझा किये। इस अवसर पर स्मार्ट सिटी सीईओ श्रीमती जयति सिंह द्वारा विधार्थियो को स्मार्ट सिटी की कार्यशैली और शहर विकास के लिये क्रियांवित परियोजनाओ के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई और विधार्थियो के कैरियर को लेकर भी मार्गदर्शन किया गया। श्रीमती सिंह नें विधार्थियो को बताया कि ग्वालियर भारत के नक्से पर एक ऐतिहासिक शहर के रुप में पहचाना जाता है औऱ यहाँ की पुरानी ऐतिहासिक घरोहर और उनकी बनावट शैली की अपनी एक अलग पहचान और ईतिहास है, साथ ही संगीत के क्षेत्र में ग्वालियर शहर की अपनी एक विशिष्ठ पहचान है, इन्ही घरोहरो को सहेजकर साथ रखकर ग्वालियर शहर को स्मार्ट सिटी मिशन के तहत विकसित और सुन्दर बनाने की परिकल्पना की गई है। अपने शहर को आगे बढाने में शासन प्रशासन के साथ साथ शहरवासियो और खासतौर से युवाओ का योगदान भी जरुरी है। वही श्रीमती सिंह नें विधार्थियो द्वारा कैरियर को लेकर पुछे गये सवालो का भी जबाब दिया औऱ उनका मार्गदर्शन किया।

कोई टिप्पणी नहीं