Header Ads

test

बाढ़ प्रभावितों को राहत राशि वितरण कार्य में देरी ना हो- कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह

 राहुल जैन रुद्र शिवपुरी



कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह द्वारा लगातार राहत अभियान की समीक्षा की जा रही है। बाढ़ आपदा से प्रभावित क्षेत्रों में नोडल अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जिनकी प्रतिदिन समीक्षा की जाती है।

कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने समीक्षा बैठक में सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि बाढ़ प्रभावितों को राहत राशि वितरण कार्य में देरी नहीं होना चाहिए। जिन लोगों के मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं उन्हें शासन द्वारा प्रदाय की जा रही मकान क्षति की राशि और जिनके सामग्री, खाद्यान्न आदि का नुकसान हुआ है उन्हें तत्काल राहत राशि उपलब्ध कराई जाए। इसी  प्रकार बाढ़ आपदा के कारण हुई जनहानि, पशु हानि में भी तत्काल राहत राशि वितरित करने के निर्देश दिए हैं। 

मंगलवार की देर शाम को आयोजित समीक्षा बैठक में भी उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि नोडल अधिकारी उन्हें सौंपे गए गांव में भ्रमण करें और स्थानीय अमले व जनप्रतिनिधियों से भी संपर्क करें। अभी ग्राम सभाओं का आयोजन किया जा रहा है। ग्राम सभाओं में सूची चस्पा कराएं और यदि भ्रमण के दौरान गांव में कोई समस्या मिलती है तो संबंधित विभाग के अधिकारी को बताएं, जिससे कि समस्या का निराकरण तत्काल किया जा सके। राशन वितरण की समीक्षा करते हुए कहा कि जहां कहीं बाढ़ प्रभावितों को राशन वितरण यदि नहीं हुआ है तो नोडल अधिकारी खाद्य विभाग को तत्काल जानकारी देंगे और राशन वितरित कराएंगे।

कोई टिप्पणी नहीं