Header Ads

test

भाजपा अच्छे दिन लाई, आधी है कमाई ऊपर से बढ़ती मंहगाई: डाॅ. देवेन्द्र शर्मा

ग्वालियर 19 अगस्त:-



शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डाॅ. देवेन्द्र शर्मा, मप्र कांग्रेस कमेटी के महासचिव सुनील शर्मा, विधायक डाॅ. सतीष सिकरवार के नेतृत्व में आज फूलबाग चैराहा पर भाजपा की केन्द्र और प्रदेष सरकार द्वारा मंहगाई बढ़ाने के खिलाफ पुतला दहन किया गया।

 


शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डाॅ. देवेन्द्र शर्मा, मप्र कांग्रेस कमेटी के महासचिव सुनील शर्मा, विधायक डाॅ. सतीष सिकरवार ने पुतला दहन के बाद कहा कि भाजपा अच्छे दिन लाई, आधी रह गई कमाई, उपर से मंहगाई, पेट्रोल डीजल सौ के पार, घरेलू रसोई गैस 1 हजार के आसपास, हर वर्ग होता जा रहा है निराष। बड़ती मंहगाई से गरीब की थाली खाली रह गई है। दालें, खांद्यान सामग्री महंगाई की बुलंदियों को पार कर रहे है, बढ़ती मंहगाई ने हर घर परिवार को आर्थिक रूप से बर्बाद कर दिया है, भाजपा की केन्द्र और प्रदेष सरकार खांद्यान वस्तुंओ, पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस पर अत्याधिक टैक्स लगाकर गरीब वर्ग को भुखमरी की कगार पर खड़ा कर दिया है दोनो कोरोना काल में कारोबार पूरी तरह चरमरा गया है, देष और प्रदेष को मंहगाई की मार से बचाने की बजाए भाजपा मंहगाई बढ़ाने में लगी हुई है। एक समय वह भी था, मुठ्ठी भर पैसा लेकर बाजार जाते थे झोला भरकर खाने का सामान लाते थे, भाजपा के अच्छे दिन मे थैला भर के पैसा लेकर जाते है मुठ्ठीभर सामान लेकर आते है।

 

पुतला दहन में कार्यकारी अध्यक्ष संगठन प्रभारी महाराज सिंह पटेल, अमर सिंह माहोर, वीर सिंह तौमर, शील खत्री, यदुनाथ सिंह तौमर, उदल सिंह, राघवेन्द्र शर्मा, प्रवक्ता आनंद शर्मा, धर्मेन्द्र शर्मा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष हेवरन सिंह कंसाना, महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती रूचि गुप्ता, महिला कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष वीणा भारद्वाज, सेवादल अध्यक्ष हरेन्द्र सिंह गुर्जर, आईटी सेल अध्यक्ष तरूण यादव, प्रभूदयाल जौहरे, सरमन राय, अरविंद चैहान, शंकर गाबरा, अषोक तौमर, राजू राय, संजय सिंह राठौर, ब्लाॅक अध्यक्ष राजेष खान, मुनेन्द्र भदोरिया, नवीन भदकारिया, विनोद जेन, सुनील श्रीवास, संतोष शर्मा, कैलाष चावला, रामनरेष परमार, संजीव दीक्षित, विष्णूकांत शर्मा, संजय फड़तरे, चेतन भार्गव, भैयालाल भटनागर, शरद यादव, गोरव शर्मा, कपिल पाल, श्रीमती सीमा समाधिया, श्रीमती गीता गुप्ता, श्रीमती निधि शर्मा, श्रीमती रचना कुषवाह, श्रीमती रानू शर्मा, अतुल पवार, अषोक सिकरवार, राकेष शर्मा, आदित्य सेंगर, हिमांषु कुलश्रेष्ठ, प्रमोद खरे सहित अनेक कांगे्रसजन उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं