Header Ads

test

गोपाचल के पार्श्वनाथ बाबा से आव्हान किया पंचकल्याणक महोत्सव के लिए

मुनिश्री ने पार्श्वनाथ के चरणों श्रीफल भेंटकर देवी देवताओं को महोत्सव के लिए आव्हान किया

आज निकलेगी शोभायात्रा, हाथी, घोड़े व बग्गियों में इंद्रा इंद्राणी सवार होंगे।, 

ग्वालियर:-



फूलबाग मैदान अयोध्या नगरी में पंचकल्याणक महोत्सव का शुभारंभ शुक्रवार को हुआ। सुबह भक्तों के साथ मुनिश्री विहर्ष सागर महाराज ससंघ दिगंबर जैन सिद्धक्षेत्र गोपाचल पर्वत पर पहुँचकर विराजित भगवान पार्श्वनाथ बाबा सहित क्षेत्र के देवी देवताओं को शामिल होने का आव्हान किया। यह आव्हान फूलबाग मैदान अयोध्या नगरी में 18 फरवरी से 24 फरवरी तक आयोजित होने जा रहे गोपाचल पर्वत के इतिहास में प्रथम बार श्री मज्जिनेंद्र पंचकल्याणक जिनबिम्ब प्रतिष्ठा महोत्सव के लिए किया गया।



आयोजन समिति के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि वात्सल्य सरोवर मुनिश्री विहर्ष सागर महाराज, मुनिश्री विजयेश सागर महाराज, मुनिश्री विनिबोध सागर महाराज एवं ऐलक श्री विनियोग सागर महाराज  के सानिध्य सौधर्म इंद्रा, कुबेर, यज्ञनायक, आदि ने जयकारों के साथ भगवान जिनेंद्र का अभिषेक व शांतिधारा की। वही मुनिश्री ससंघ ने हाथों में श्री फल लेकर, पंचकल्याणक मुख्य पात्र, आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने पंचकल्याणक महोत्सव के लिए भगवान पार्श्वनाथ से भक्ति रूप प्रार्थना कर क्षेत्र के रक्षक देवी देवताओं का आव्हान कर अनुष्ठान कर पूजन के साथ हवन किया। मुनिराजों पद प्रच्छालन गोपाचल के मंत्री अजित वरैया, अनिल शाह, आयोजन के अध्यक्ष सिंघई महेशचंद जैन गुरु, महामंत्री पवन जैन, राजेंद्र जैन, वीरेंद्र जैन, पंकज जैन राजेश जैन लाला आदि ने किए।



*पंचकल्याणक के प्रमुख पात्रों का परिचय व सम्मान हुआ* 

मुनिश्री विहर्ष सागर महाराज ससंघ के सानिध्य में पंचकल्याणक महोत्सव के प्रमुख पात्रो में प्रमुख रूप से भगवान कब मातापिता राधेश्याम ऊषा जैन, बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। साथ ही सौधर्म इंद्रा निहित सोनल जैन, कुबेर इंद्रा अनुराग श्वेता जैन, महायज्ञ मुकेश ममता जैन, यज्ञनायक राकेश सुलेख जैन, गजरथ सारर्थी अनिल दीपिका जैन, राजश्रेयांस विमल पूजा सिंघई परिवार राजासोम दीक्षा कुशाग्र जैन , सनतइंद्रा कल्पना अनिल जैन, महेंद्र इंद्रा नरेंद्र राजकुमारी, बुआ मोनी प्रदीप, प्रकाशचंद विद्या जैन इंद्रा इंद्राणी, आदि पत्रो का सम्मान किया गया। 



*पंचकल्याण महोत्सव के लिए विशाल घटयात्रा में देव, शास्त्र, गुरु की शोभायात्रा आज निकालेगी*



राष्ट्रसंत मुनिश्री विहर्ष सागर जी महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य एवं समन्यक जैन मिलन ग्वालियर के तत्वावधान में 19 फरवरी शनिवार को सुबह 7ः30 बजे से नई1 सड़क स्थित चंपाबाग धर्मशाला से विशाल मंगल कलश घटयात्रा शोभायात्रा निकाली जाऐगी। शोभायात्रा में आकर्षक बैंड एवं अन्य कई बैंड पार्टियां ढोल ताशे श्रीजी के तीन रथ, तीन हाथी, घोड़े, इंद्र को सुशोभित करती 24 घोड़े की बगिया, डीजे, महिला संगठनों द्वारा डांडिया गरबा की विशेष प्रस्तुतियां होगी। शोभायात्रा नई सड़क से शुरू होकर गस्त का ताजिया, फालका बाजार, शिंदे की छावनी, डीडी मॉल के सामने से होते हुए कार्यक्रम स्थल अयोध्या नगरी फूलबाग मैदान पहुंचेगी। जहाॅ ध्वजारोहण, मंडप उद्घाटन कार्यक्रम होगे। रात्रि में 16 स्वप्न दिखाए जाएंगे।

कोई टिप्पणी नहीं