Header Ads

test

कोविड-19 से बचने के लिए टीकाकरण सबसे बड़ा सुरक्षा कवच - श्री शिवराज सिंह चैहान

मुख्यमंत्री ने दतिया जिले के ग्राम परासरी में किया टीकाकरण महाअभियान का शुभारंभ

दतिया, 21 जून 2021:-



 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान ने कहा है कि वैश्विह महामारी कोविड-19 को हराने के लिए और खुद को सुरक्षित करने के लिए कोरोना वैक्सीन लगवाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि वैक्सीन लगवाने के बाद या तो कोरोना विलकुल नहीं हेागा और यदि हो गया तो इसका अधिक असर नहीं होगा एवं इसके लगने से जीवन को कोई खतरा नहीं हेागा। श्री चैहान आज दतिया जिले के ग्राम परासरी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित टीकाकरण के महाअभियान के शुभारंभ अवसर पर संबोधित कर रहे थे। उन्होंने मंच पर पांच लोगों को प्रतीक स्वरूप कोरेाना वैक्सीन का मंगल टीका लगवाकर महाअभियान का शुभारंभ किया। यह महाअभियान पूरे प्रदेश में एक साथ चलाया जा रहा है। प्रदेश में आज 21 जून को 10 लाख लोगों के वैक्सीनेशन का लक्ष्य रखा गया है। दतिया जिले में आज 8 हजार लोगों को टीके लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इस अवसर पर गृह मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्र, सांसद श्रीमती संध्या राय, विधायक श्रीमती रक्षा संतराम सिरोनिया, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री सुरेन्द्र बुधौलिया, संभागीय कमिश्नर श्री आशीष सक्सैना, डीआईजी श्री सचिन अतुलकर, कलेक्टर श्री संजय कुमार, पुलिस अधीक्षक श्री अमन सिंह राठौर एवं जनप्रतिधिगण, पत्रकार, अधिकारीगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।


मुख्यमंत्री श्री चैहान ने कहा कि कोरोना वैक्सीन जीवन के लिए संजीवनी का कार्य करती है। इसके लगने से दर्द भी नहीं होता है। किसी-किसी को थोड़ा बहुत बुखार आता है। लेकिन जिंदगी पूरी तरह से सुरक्षित हो जाती है। इसलिए सभी लोग खुद भी वैक्सीन लगवाएं एवं अन्य लोगों केा भी लगवाने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने बताया कि यह अभियान लगातार चलता रहेगा। उन्होंने कहा कि कोविड-19 से खुद को भी सुरक्षित करना है एवं अपने बच्चों को भी सुरक्षित करें। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान ने कहा कि वैक्सीन लगवाने के बाद भी गाइड लाइन का पालन करना है। इसके लिए मास्क का उपयोग करें, आवश्यक  दूरी बनाए रखें, भीड़-भाड़ में नहीं जाएं, आवश्यक होने पर ही घर से निकले तथा समय-समय पर साबुन से हाथ धोएं या सैनेटाइजर का उपयोग करते रहें।


मुख्यमंत्री श्री चैहान ने कहा कि यह समय स्वागत का नहीं है। कोरेाना रूपी संकट से लडने का समय है। कोरोना ने पूरी दुनिया को हिला कर रख दिया है। इसलिए नियमों का पालन करते रहना अतिआवश्यक है। उन्होंने कहा कि हमारी प्राथमिकता कोरोना पर विजय प्राप्त करना है। कोरोना वायरस बहुरूपिया है। अतः यह अपना रूप बदलता रहता है। उन्होंने कहा कि हमने कोरोनाकाल में अपनो को खोया है। इसलिए हमारा सभी का यह प्रयास होना चाहिए कि ऐसा समय दुवारा नहीं आने पाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना को फेलने नहीं देना है। इसलिए सभी को टेस्ट कराते रहना है।


गृह मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्र ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान ने बेटी बचाओ अभियान, तीर्थ दर्शन योजना एवं मुख्यमंत्री कन्यादान योजना की घोषणा दतिया में की थी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व ने प्रदेश को संबल दिया है। दतिया में पाॅजीटिविटी रेट अधिक होने के बाद भी कैजुअल्टी अधिक नहीं होने पाई। उन्होंने कहा कि दतिया के लिए जो भी मांग की गई है वह मुख्यमंत्री द्वारा पूरी की गई है।

समारोह में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान द्वारा प्रेरकों का सम्मान किया गया। साथ ही उन्होंने वृक्षारोपण भी किया। जिसमें उन्होंने पीपल का पौधा रोपा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री द्वारा प्रतिदिन वृक्षारोपण किया जाता है।जिसमें अलग-अलग प्रजातियों के पौधे रोपे जाते हैं। समारोह में  उन्होंने वैक्सीनेशन के प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।  


कोई टिप्पणी नहीं