Header Ads

test

शिक्षकों की सेवानिवृत्त पर संकुल प्राचार्य व बीआरसी ने विद्यालय पहुँच कर शिक्षकों को दी भावभीनी विदाई

झंडा में बैस व चंदपठा में जोशी को मिला प्रभार,

प्रमोशन न होने का रहा गुमान, 35 वर्ष सेवा के बाद भी नही मिला प्रमोशन,

करैरा :- 


अनुविभाग करैरा अंतर्गत शासकीय प्राथमिक विद्यालय झंडा में पदस्थ प्रधानाध्यापक हरनारायण जोशी व मा विद्यालय चंदपठा में पदस्थ हेडमास्टर बद्री प्रसाद साहू की अर्धवार्षिकी आयु पूर्ण होने पर शासकीय प्राथमिक विधालय झंडा पर दोनों शिक्षकों को भावभीनी विदाई दी गयी। सेवानिवृत्ति होने पर संकुल प्राचार्य ओमप्रकाश शर्मा ने रिक्त पदों पर झंडा में हेडमास्टर का प्रभार जितेन्द्र सिंह बैस व चंदपठा में महेश जोशी को बनाने के आदेश देकर प्रभार दिए। विदाई अवसर पर खास बात यह रही कि दोनों शिक्षकों का



 कार्य व्यवहार इतना सराहनीय रहा कि नरवर बीआरसीसी प्रदीप शुक्ला, व संकुल प्राचार्य करही ओमप्रकाश शर्मा  अपने स्टाफ सहित विद्यालय पर पहुँच कर दोनों शिक्षकों को माल्यार्पण कर शॉल-श्रीफल व अंगवस्त्र भेंट कर उपहार देकर सम्मानित किया व सेवा सेवानिवृत्ति प्रमाणपत्र सौप कर विदा किया।

 बीआरसी शुक्ला ने विदाई ले रहे शिक्षकों के कार्यो की प्रशंसा करते हुए कहा कि ये दोनों शिक्षक हमारे विकासखंड के आदर्श शिक्षक थे। इन्होंने पढ़ाई के साथ साथ वैक्सिनेशन कार्यो में बढ़ चढ़ कर भाग लिया। इनके कार्यो से आप सभी शिक्षकों को प्रेरणा लेनी चाहिए। संकुल प्राचार्य शर्मा ने कहा कि उक्त शिक्षकों को हम कार्य से विदा दे रहे है। मगर हमारे दिलों में तो हमेशा रहेंगे। उन्होंने विदाई गीत भी सुनाया। विदा ले रहे शिक्षक बद्री प्रसाद साहू व हरनारायण जोशी ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमे संकुल व विकासखण्ड अधिकारियों सहित समस्त शिक्षक साथियो व ग्रामीणों द्वारा बड़ा स्नेह व सम्मान मिला है। हम हमेशा आप लोगो के ऋणी रहेंगे। व रिटायर मेन्ट के बाद भी शासन के लोककल्याण कार्यो को हम आज भी अंजाम देने को तैयार रहेंगे। बस गुमान यह रहा कि 35 वर्ष सेवा देने के बाद भी इसी पद से भर्ती हुए व इसी से रिटायर हो रहे है। शासन की इस नीति से शिक्षकों में हमेशा निराशा ही रहती है। शिक्षकों से यदि अच्छा कार्य लेना है तो कम से कम 3 प्रमोशन पूरी सेवा काल मे देना चाहिए। ग्रामीणों ने भी शिक्षकों का सम्मान किया। बीएसी सुदामा प्रसाद गौड़,बीएसी शेर सिंह, ने भी विदा ले रहे शिक्षकों के कार्यो की तारीफ करते हुए सम्बोधित किया।

इस अवसर पर एक सैकड़ा से अधिक लोगो ने शॉल श्रीफल देकर अपने साथी शिक्षकों को विदा किया। ग्राम के पटेल देवी सिंह तोमर ने झंडा के प्रसिद्द संत भगवान श्री चैतन्यदेव की प्रतिमा भेट कर विदाई दी। वही ग्राम के पूर्व सरपंच जसमन्त सिंह तोमर ने दोनों शिक्षकों को 11- 11 सौ रुपये देकर तिलक किया। व प्रभारियों का भी तिलक कर आशा की है कि इन्ही शिक्षकों की भांति आप लोग भी शिक्षा अध्ययन करवाते रहेंगे। कार्यक्रम में सभी ने आयोजित सह भोग में भाग लिया। विद्यालय में पूर्व पदस्थ शिक्षक शीतल प्रसाद जैन व रामरस सिंह रावत जो ग्राम दुमदुमा से गत दिवस सेवानिवृत्त हुए थे, उन्हें भी विद्यालय के प्रभारी जितेन्द्र बैस द्वारा शॉल श्रीफल भेंट कर विदाई दी गयी। श्रेष्ठ कार्य के लिए एसएमसी के पूर्व अध्यक्ष अंगद सिंह को भी शॉल श्रीफल, व विद्यालय के सफाई कर्मचारी को भी  माल्यार्पण कर  शॉल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विशेष रुप से उपस्थित पूर्व प्रधानाध्यापक लक्ष्मी नारायण जोशी, प्रधानाध्यापक हरनाम सिंह रावत, नरौआ से राजीव श्रीवास्तव, संकुल केंद्र से अनिल पांडे,   जगदीश भार्गव, ब्रजकिशोर मिश्रा, श्रीमती रजनी भोज,सुनील सैन,संजीव प्रजापति, महेश जोशी,रामप्रकाश शर्मा, राजेन्द्र कुशवाह, दशरथ परिहार, रणवीर रावत,सुनील जोशी, बीरेंद्र माथुर, बालकृष्ण झा, कल्याण सिंह जाटव, महेश कतोरिया, कोमल सिंह तोमर, गजेंद्र सिंह, अरविंद सिंह, मंगल सिंह, सुदर्शन जैन, देवलाल जाटव सहित संकुल केंद्र करही के सभी प्रधानाध्यापक व शिक्षक उपस्थित थे। अंत में आभार प्रदर्शन उच्च माध्यमिक शिक्षक के के राठौर ने किया।

कोई टिप्पणी नहीं