Header Ads

test

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेश के 17 लाख किसानों को वितरित किए 340 करोड़ रूपए




जिले के 54 हजार 487 किसानों को मिली 10 करोड़ 89 लाख से अधिक की राशि

शिवपुरी, 23 मार्च 2021/ मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की राशि, ग्रामीण पथ विक्रेताओं को ऋण वितरण और विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण का राज्यस्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कन्या पूजन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ  किया गया, जिसमे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज वन क्लिक से 17 लाख किसानों को 340 करोड़ रूपए का वितरण एवं राहत राशि की द्वितीय किस्त के अंतर्गत 30 लाख किसानों को लगभग 1530 करोड़ रुपये के हितलाभ का वितरण किया। प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के खाते में सम्मान निधि की राशि हस्तांतरित की गई।


शिवपुरी शहर में स्थित सिद्वेश्वर रोड़ परिणय बाटिका में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में लोक निर्माण विभाग राज्यमंत्री श्री सुरेश धाकड़, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री राजू बाथम, पूर्व विधायक श्री प्रहलाद भारती, कलेक्टर श्री अक्षय कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री राजेश सिंह चंदेल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एच.पी.वर्मा, एसडीएम शिवपुरी श्री अरविंद वाजपेयी सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे


मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के माध्यम में जिले के 54 हजार 487 किसानों को 10 करोड़ 89 लाख 74 हजार रूपए की राशि का वितरण किया गया। तहसील नरवर के 2964 किसानों को 59 लाख 28 हजार, तहसील बदरवास के 6385 किसानों को 1 करोड़ 27 लाख 70 हजार, करैरा के 5421 किसानों को 1 करोड़ 08 लाख 42 हजार, कोलारस 2117 किसानों को 42 लाख 34 हजार, खनियाधाना के 12 हजार 24 किसानों को 2 करोड़ 40 लाख 48 हजार, पिछोर के 10 हजार 28 किसानों को 2 करोड़ 56 हजार, पोहरी के 1792 किसानों को 35 लाख 84 हजार, बैराड़ के 6601 किसानों को 1 करोड़ 32 लाख 2 हजार, रन्नौद के 4814 किसानों को 96 हजार 28 हजार, शिवपुरी के 2280 किसानों को 45 लाख 60 हजार, शिवपुरी नगर के 61 किसानों को 1 लाख 22 हजार रूपए की राशि संबंधित के खातों में हस्तांतरित कर दी गई है।

लोक निर्माण विभाग राज्यमंत्री श्री सुरेश धाकड़ ने मध्यप्रदेश सरकार द्वारा किसानों के हितों में किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर द्वीप प्रज्ज्वलित किया गया।



कन्या छात्रा परिसर का लोकार्पण

वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से जिले के नवनिर्मित आदिम जाति कल्याण विभाग के  27.469 करोड़ की लागत से निर्मित कन्या छात्रा परिसर का लोकार्पण किया गया। यहाँ शिवपुरी में लोक निर्माण राज्यमंत्री सुरेश धाकड़ राठखेड़ा ने लोकार्पण किया और परिसर का निरीक्षण किया।

कोई टिप्पणी नहीं