Header Ads

test

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी डॉ. केशव पांडे के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित पुस्तक "सफलता के साक्षी" का भव्य विमोचन


वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी डॉ. केशव पांडे के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित पुस्तक "सफलता के साक्षी" का भव्य विमोचन

ग्वालियर:-वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी डॉ. केशव पांडे के समाजहित में किए गए उल्लेखनीय कार्यों, पत्रकारिता में उनके योगदान तथा सामाजिक सरोकारों पर आधारित पुस्तक "सफलता के साक्षी" का भव्य विमोचन आज शीतला सहाय सभागार, कैंसर हॉस्पिटल, ग्वालियर में गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में शहर के गणमान्य नागरिकों, साहित्यकारों, वरिष्ठ पत्रकारों, शिक्षाविदों एवं समाजसेवियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में सुप्रसिद्ध अभिनेता, गायक, संगीतकार एवं गीतकार पीयूष मिश्रा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार श्री श्रीधर पराड़कर ने की। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. बी.आर. श्रीवास्तव, डॉ॰ केशव पाण्डेय एवं श्री दीपक तोमर मंचासीन रहे।


कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं स्वागत के साथ हुआ। इसके पश्चात डॉ. केशव पांडे के जीवन, संघर्ष, पत्रकारिता, सामाजिक सेवा तथा विभिन्न जनहितकारी कार्यों पर आधारित एक विशेष वृत्तचित्र (डॉक्यूमेंट्री) का प्रदर्शन किया गया। वृत्तचित्र के माध्यम से उपस्थित जनसमूह ने डॉ. पांडे के बहुआयामी व्यक्तित्व, सामाजिक प्रतिबद्धता एवं समाज के प्रति उनके समर्पण को निकटता से देखा और सराहा।

इसके उपरांत अतिथियों द्वारा "सफलता के साक्षी" पुस्तक का विधिवत विमोचन किया गया। पुस्तक में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियों, समाजसेवियों, साहित्यकारों एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा डॉ. केशव पांडे के व्यक्तित्व एवं उनके समाजहितैषी कार्यों पर व्यक्त किए गए विचारों का संकलन किया गया है।

मुख्य अतिथि श्री पीयूष मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. केशव पांडे ने पत्रकारिता को केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज परिवर्तन का सशक्त माध्यम बनाया है। उन्होंने कहा कि समाज के लिए समर्पित व्यक्तित्वों के कार्यों को पुस्तक के रूप में संरक्षित करना आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए श्री श्रीधर पराड़कर ने कहा कि डॉ. केशव पांडे ने निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक चेतना और जनसेवा के क्षेत्र में जो अमिट पहचान बनाई है, वह अनुकरणीय है। उन्होंने कहा कि "सफलता के साक्षी" केवल एक पुस्तक नहीं, बल्कि सेवा, संघर्ष और समर्पण की प्रेरक यात्रा का दस्तावेज़ है।

विशिष्ट अतिथियों डॉ. बी.आर. श्रीवास्तव एवं श्री दीपक तोमर ने भी डॉ. केशव पांडे के सामाजिक योगदान की सराहना करते हुए उन्हें पुस्तक के प्रकाशन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

कार्यक्रम में उपस्थित विभिन्न वक्ताओं ने भी डॉ. केशव पांडे के पत्रकारिता, साहित्य, सामाजिक सेवा तथा जनजागरण के क्षेत्र में दिए गए योगदान को रेखांकित करते हुए कहा कि उनका जीवन समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है। सभी ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया। पूरा सभागार डॉ. केशव पांडे के सम्मान में तालियों की गड़गड़ाहट और शुभकामनाओं से गूंज उठा। "सफलता के साक्षी" का विमोचन समारोह एक प्रेरणादायी, गरिमामय एवं स्मरणीय आयोजन के रूप में संपन्न हुआ।

 कार्यक्रम में यशवंत इन्द्रापुरकर, एम.डी.पाराशर, किशन मुदगल, महेश मुदगल, महेश कटारे, डॉ॰ एस.एम.तिवारी, डॉ॰ अशोक मिश्रा, अरविन्द जॆमिनी, टी.एन. मनीष, हरिओम गौतम, रामबाबू कटारे,, राजेन्द्र मुदगल विशेष रूप से उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं