इटारसी में अवैध मदिरा के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई, 3 प्रकरण दर्ज
180 किलो महुआ लाहन, 20 लीटर हाथभट्टी मदिरा और अंग्रेजी व्हिस्की के 45 पाव जब्त
इटारसी:- दुर्गेश ओनकर
अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कलेक्टर श्री आशीष वशिष्ठ के आदेशानुसार तथा जिला आबकारी अधिकारी डॉ. राजीव प्रसाद द्विवेदी के मार्गदर्शन में मंगलवार को इटारसी शहर के विभिन्न क्षेत्रों में दबिश देकर कार्रवाई की गई।
आबकारी विभाग की टीम ने नाला मोहल्ला, गरीबी लाइन, सूरजगंज और भाट मोहल्ला क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत कुल तीन प्रकरण दर्ज किए। इस दौरान लगभग 180 किलोग्राम महुआ लाहन, 20 लीटर हाथभट्टी मदिरा और अंग्रेजी व्हिस्की के 45 पाव जब्त किए गए। जब्त की गई सामग्री की अनुमानित कीमत 29,650 रुपये बताई गई है।
कार्रवाई में वृत्त प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी रमेश अहिरवार, प्रधान आबकारी आरक्षक राजेश गौर, आबकारी आरक्षक धर्मेंद्र बारंगे, विकास लोखंडे और महिला आरक्षक भावना यादव शामिल रहे।
आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के निर्माण एवं विक्रय पर रोक लगाने के उद्देश्य से अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। विभाग ने अवैध मदिरा से संबंधित गतिविधियों पर निगरानी रखते हुए कार्रवाई जारी रखी है।


Post a Comment