Header Ads

test

रात में दूर से दिखाई देंगी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां, दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए चलाया विशेष अभियान

हरदा में 400 से 450 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर लगाए रेडियम टेप और रिफ्लेक्टर, सड़क सुरक्षा के लिए यातायात पुलिस की पहल

हरदा, 26 अक्टूबर:- दुर्गेश ओनकर 

सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और रात्रि के समय सुरक्षित यातायात सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यातायात पुलिस हरदा द्वारा कृषि उपज मंडी में विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान किसानों की लगभग 400 से 450 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर रेडियम टेप एवं रिफ्लेक्टर लगाए गए।

यह अभियान पुलिस अधीक्षक शशांक के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में संचालित किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य रात और कम दृश्यता की स्थिति में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को पीछे से आने वाले वाहन चालकों को दूर से दिखाई देना सुनिश्चित करना है, ताकि संभावित सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके।


यातायात प्रभारी रनि. सुश्री वर्षा गौर ने किसानों को यातायात नियमों का पालन करने और अपने वाहनों पर आवश्यक रेडियम टेप एवं रिफ्लेक्टर लगवाने की समझाइश दी। उन्होंने बताया कि कृषि कार्य में उपयोग होने वाले ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की सड़क पर पर्याप्त दृश्यता होना बेहद जरूरी है। विशेषकर रात के समय वाहन चलाते हुए सावधानी बरतने से दुर्घटनाओं की आशंका को कम किया जा सकता है।

यातायात पुलिस की किसानों से अपील

यातायात पुलिस हरदा ने आमजन एवं किसानों से अपील की है कि वे अपने वाहनों पर आवश्यक रिफ्लेक्टर एवं रेडियम टेप लगवाएं, यातायात नियमों का पालन करें और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहें। पुलिस ने सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाने में सभी नागरिकों से सहयोग की अपील की है।

कोई टिप्पणी नहीं