Header Ads

test

समाजेसवी महिलाएं घर घर जाकर दें रहीं हैं कचरा प्रबंधन की जानकारी

 बदलाव की कहानी


ग्वालियर दिनांक 17 फरवरी 2021-  

विकसित व सुंदर शहर एवं शहर की स्वच्छता हम सभी की जिम्मेदारी है और शहर के नागरिक भी अब इसे समझने लगे हैं और अब स्वच्छता के प्रति शहरवासियों की आदतों में भी परिवर्तन आ रहा है, अब लोगों को यह लगने लगा है कि हमें अपने आस पास के क्षेत्र को साफ व स्वच्छ रखना है। इसके लिए अनेक समाजसेवी संगठन व समाजसेवी महिला पुरुष बिना किसी स्वार्थ के स्वयं आगे आकर नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरुक कर रहे हैं।

       


   ज्योति भावना महिला स्वास्थ्य कल्याण समिति की महिला समाजसेवियों ज्योति सिंह चैहान, प्रिया जैन एवं सुनीता यादव द्वारा स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए बिना किसी स्वार्थ के शहर की विभिन्न पिछडी बस्तियों में घर-घर जाकर महिलाओं को ठोस कचरा प्रबंधन की जानकारी दी जा रही है। जिसमें घर-घर में दस्तक देकर महिलाओं को बताया जा रहा है कि हमें क्यों अपने घर से ही सुखा व गीला कचरा अलग अलग करके देना चाहिए। इसके साथ ही सूखे व गीले कचरे का क्या-क्या उपयोग हम कर सकते हैं तथा नगर निगम को यदि गीला कचरा अलग करके मिलेगा तो उससे हम जैविक खाद बनाकर शहर के पार्कों को हरा भर कर सकते हैं। इसके साथ ही यदि महिलाएं चाहें तो अपने घर पर भी गीले कचरे से जैविक खाद का निर्माण कर घर के गमले इत्यादि के लिए उपयोग कर सकती हैं।

     


 समाजसेवी महिलाओं के इस अभियान से बडी संख्या में महिलाएं जुड रहीं है तथा रुचि लेकर उनकी बातें सुनकर और दूसरों को भी जागरुक करने का संकल्प ले रहीं हैं। इससे जब सामज के बीच की महिलाएं ही समाज में जाकर लोगों को समझा रहीं हैं तो उसका अच्छा प्रभाव उन पर पड रहा है तथा इस स्वच्छता मिशन से सभी उत्साह से जुड रहे हैं और यही बदलाव यदि निरंतर बढता रहा तो वह दिन दूर नहीं जब हमारा ग्वालियर स्वच्छता में नम्बर 1 बनेगा।

         ज्योति भावना महिला स्वास्थ्य कल्याण समिति की चार सदस्यीय टीम द्वारा वार्ड 28 के अंतर्गत कबीर आश्रम एवं भीम नगर क्षेत्र में लगभग 210 घरों में आज दस्तक देकर महिलाओं को स्वच्छता के प्रति जागरुक किया तथा यह संकल्प लिया कि जब पूरे वार्ड को जागरुक कर देगें तो दूसरे वार्ड में यह अभियान चलाएंगे।

कोई टिप्पणी नहीं