Header Ads

test

20 मार्च को कांग्रेस लोकतंत्र सम्मान दिवस मनाएगी: डाॅ देवेन्द्र शर्मा

 


गांधी उद्यान तिरंगा यात्रा प्रारंभ होगी


ग्वालियर 12 मार्च। 

शहर जिला कंाग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डाॅ. देवेन्द्र शर्मा ने बताया कि मप्र कांग्रेस कमेटी के निर्णयनुसार 20 मार्च 2021 को शहर जिला कांग्रेस कमेटी सम्मान दिवस मनाएगी। इस अवसर पर तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। मप्र कांग्रेस कमेटी द्वारा लोकतंत्र सम्मान दिवस कार्यक्रम प्रभारी मप्र कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता भूपेंन्द्र गुप्ता उपस्थित रहेंगे।

 

शहर जिला कंाग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डाॅ. देवेन्द्र शर्मा ने बताया कि 20 मार्च को मप्र के हर जिले मे मप्र कंाग्रेस कमेटी द्वारा लोकतंत्र सम्मान दिवस मनाने का निर्णय इसलिए महत्वपूर्ण है कि भाजपा धनबल और खरीदफरोख्त की राजनीति कर सत्ता हथियाने के लिए लोकतंत्र की हत्या की, बाबा साहब के संविधान की धज्जियां उड़ाई जबकि श्री कमलनाथ जी बाबा साहब अंबेडकर जी का सम्मान और लोकतंत्र की मर्यादांओ की परंपरा के अनुरूप 20 मार्च 2020 को मुख्यमंत्री पद से इस्तिफा देकर लोकतंत्र में आस्था व्यक्त करते हुए नैतिकता अपनाई। शहर जिला कांग्रेस 20 मार्च 2021 को लोकतंत्र सम्मान दिवस पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा पर मल्यापर्ण कर संविधान की प्रस्तावना का वाचन करेगी।

 

शहर जिला कंाग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डाॅ. देवेन्द्र शर्मा ने बताया कि 20 मार्च को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी प्रतिमा स्थल फूलबाग से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को माल्यपर्ण कर तिरंगा यात्रा प्रारंभ होगी जो अंबेडकर पार्क पहुचंकर बाब साहब को माल्यपर्ण किया जाएगा, तदपष्चात तिरंगा यात्रा कांग्रेस कार्यालय पहुचंेगी, कांग्रेस कार्यालय में मप्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जी का वीडिया संदेष का प्रदर्षन किया जाएगा।

कार्यक्रम में विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व अध्यक्ष, पूर्व सांसद, प्रदेष कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, जिला कांग्रेस, ब्लाॅक कांग्रेस, मंडलम कांग्रेस, सेक्टर कांग्रेस, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, कांग्रेस सेवादल, एनएसयूआई, विभाग प्रकोष्ठ, पूर्व पार्षद सहित समस्त कांग्रेसजन उपस्थित रहेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं