Header Ads

test

कांग्रेस की निवार्चित गिराने वाली भाजपा के खिलाफ 20 मार्च को कांग्रेस लोकतंत्र सम्मान दिवस मनाएगी, कंाग्रेस भवन से तिरंगा यात्रा प्रारंभ होगी:डाॅ देवेन्द्र शर्मा




ग्वालियर 18 मार्च।

 शहर जिला कंाग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डाॅ. देवेन्द्र शर्मा ने बताया कि 20 मार्च को मप्र कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा मप्र की निवार्चित कांग्रेस सरकार गिराने वाली भाजपा के खिलाफ लोकतंत्र सम्मान दिवस के रूप में मनाई जाएगी, तिरंगा यात्रा भी निकाली जाएगी। जिसमें मुख्य रूप से कार्यक्रम के प्रभारी मप्र कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता भूपेन्द्र गुप्ता उपस्थित रहेंगे।  


शहर जिला कंाग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डाॅ. देवेन्द्र शर्मा ने बताया कि 20 मार्च को सांयकाल 4 बजे कांग्रेस भवन षिंदे की छावनी से तिरंगा यात्रा प्रारंभ होगी जो फूलबाग गुरूद्वारा होते हुए अबेंडकर पार्क पहुचंेगी जहां पर बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यपर्ण करते हुए गांधी उद्यान पहुचंेगी जहां पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यपर्ण किया जाएगा, कार्यक्रम में संविधान की प्रस्तावना का वाचन के साथ ही मप्र शासन के पूर्व मुख्यमंत्री प्रदेष कांग्रेस अध्यक्ष श्री कमलनाथ जी के द्वारा वीडिया के माध्यम से संदेष का प्रर्दषन प्रसारण किया जाएगा। स्मरण रहे कि धनबल के आधार पर भाजपा द्वारा कांग्रेस की निर्वाचित सरकार को गिराने का जो षणयंत्र किया गया, प्रदेष के पूर्व मुख्यमंत्री प्रदेष अध्यक्ष कमलनाथ जी ने जोड़तोड़, सौदेवाजी, दलबदल जेसे अनेतिक कृत्यों से खुद को दूर रखकर भारतीय लोकतंत्र ओर बाबा साहब अंबेडकर जी द्वारा बनाए गए संविधान को सम्मान दिया, भाजपा ने विधायक खरीदकर सरकार बनाने का जो अलोकतंत्रिक कृत्य किया उसके विपरीत कमलनाथ जी ने लोकतंत्र की रक्षा के लिए सत्ता का त्याग किया, 20 मार्च को कांग्रेस का लोकतंत्र सम्मान दिवस राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आदर्षो और बाबा साहब अबंेडकर को समर्पित होगा।

 

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, प्रदेष कांग्रेस, जिला कांग्रेस, ब्लाॅक कांग्रेस, मंडलम कांग्रेस, सेक्टर कांग्रेस, यूवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल, विभाग प्रकोष्ठ, पूर्व पार्षद सहित समस्त कांग्रेसजन सम्मलित रहेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं