Header Ads

test

सरदार सिकत्रर सिंह ईटमा बने गुरुद्वारा प्रधान आयोजित बैठक में सिख संगत ने सर्वसम्मति से एक वर्ष के लिए की नियुक्ति

   


                                                                                          भितरवार -
अंकुर जैन

 गुरुद्वारे में होने वाली धार्मिक गतिविधियों के संचालन में जिम्मेदारी पूर्वक अहम भूमिका निभाई जाएगी। संगत ने जो जिम्मेदारी सौंपी है। उसका पूरी ईमानदारी के साथ निर्वाहन करूंगा यह बात आयोजित बैठक में नव नियुक्त गुरुद्वारा प्रधान सरदार सिकत्तर सिंह ईटमा ने कही। रविवार को स्थानीय गुरुद्वारे में सिख समाज की एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें उपस्थितजनों ने विभिन्न विदुओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए गुरुद्वारा प्रधान नियुक्त करने का प्रस्ताव रखा। जिस पर सिख संगत ने सर्व सम्मति से सरदार सिकत्तर सिंह ईटमा को गुरुद्वारा प्रधान नियुक्त किया। और एक वर्षीय कार्यकाल को लेकर आवश्यक जिम्मेदारी सौंपी।

कोई टिप्पणी नहीं