Header Ads

test

शहर के छावनी क्षेत्र को मिली सड़क, सीवर व पेयजल की सौगातें

 


राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार श्री कुशवाह एवं सांसद श्री शेजवलकर ने किया लगभग 768 लाख रूपए लागत के 88 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन 

छावनी क्षेत्र को विकास के क्षेत्र में नई पहचान दिलायेंगे – श्री कुशवाह 



ग्वालियर 12 मार्च 2021

 ग्वालियर शहर के छावनी क्षेत्र को सड़क, सीवर लाइन व पेयजल सहित  विकास कार्यों की अन्य सौगातें मिली हैं। उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री भारत सिंह कुशवाह एवं सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर ने शुक्रवार को छावनी क्षेत्र में 768 लाख रुपए से अधिक लागत के 88 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन किया। मुख्यमंत्री अधोसंरचना मद से मंजूर हुए इन विकास कार्यों  में 400 लाख रुपए से अधिक के 41 कार्यों का लोकार्पण एवं लगभग  368 लाख  रुपए के 47 विकास कार्यों का भूमिपूजन शामिल हैं। श्री कुशवाह ने इस अवसर पर कहा कि छावनी क्षेत्र को विकास के क्षेत्र में नई पहचान दिलाई जायेगी। प्रदेश सरकार पूरी शिद्दत के साथ छावनी क्षेत्र के विकास के लिये प्रयासरत है। 

शुक्रवार को छावनी क्षेत्र में हाथीखाना चौराहे पर आयोजित हुए विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन समारोह में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार श्री कुशवाह ने कहा कि छावनी क्षेत्र के लिये जल्द ही पेयजल के लिये पाँच करोड़ रूपए की अतिरिक्त राशि मिलेगी। साथ ही लगभग 9 करोड़ 57 लाख रूपए लागत से नई सड़कें भी इस क्षेत्र में बनेंगीं। शासन स्तर पर इन कार्यों की स्वीकृति की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। श्री कुशवाह ने कहा कि प्रदेश सरकार ने छावनी क्षेत्रों के सुनियोजित विकास के लिये प्रदेश के 5 छावनी क्षेत्रों को नगरीय निकाय का दर्जा दिया है। देश के अन्य राज्यों में ऐसी व्यवस्था नहीं है। श्री कुशवाह ने कार्यक्रम में मौजूद छावनी क्षेत्र के निवासियों से आह्वान किया कि वे कोविड गाइडलाइन का पालन करें। मास्क लगाकर ही घर से निकलें। साथ ही नियमित रूप से हाथ धोते रहें। 

सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर ने कहा खुशी की बात है स्थानीय विधायक एवं प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार श्री कुशवाह के प्रयासों से छावनी क्षेत्र को लगभग 8 करोड़ रुपए लागत के विकास कार्यों की सौगातें मिलीं हैं। उन्होंने कहा कोरोना संकट के बावजूद प्रदेश सरकार ने विकास का पहिया थमने नहीं दिया है। सरकार सभी के लिए रोटी, कपड़ा व मकान के साथ-साथ पढ़ाई, दवाई और कमाई का इंतजाम कर रही है। 

छावनी क्षेत्र में शुक्रवार को राज्य मंत्री श्री कुशवाह एवं सांसद ने जिन कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। उनमें लगभग 435 लाख रूपए लागत की 35 सड़कों का निर्माण / मरम्मत, लगभग 163 लाख रूपए लागत की 35 नालियों का निर्माण / मरम्मत कार्य, लगभग 162 लाख रूपए लागत से सीवर लाईन कार्य, 7 लाख रूपए लागत के पानी सप्लाई, फ्लोरिंग व सार्वजनिक शौचालयों की मरम्मत तथा ढ़ाई लाख रूपए का पैदल पथ मरम्मत कार्य शामिल है। 

कार्यक्रम में सर्वश्री रामनाथ राणा, प्रेम सिंह राजपूत व शैलेन्द्र सिंह कुशवाह सहित अन्य क्षेत्रीय जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में छावनी क्षेत्र के निवासी मौजूद थे। 


कोई टिप्पणी नहीं