Header Ads

test

महिला बाल विकास करैरा में अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रशिक्षण ‘अपराजिता’ प्रारंभ

 


शिवपुरी, 08 मार्च 2021

 अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला बाल विकास करैरा में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें बालिकाओं को मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण दिए जाने हेतु ‘‘अपराजिता’’ प्रारंभ किया गया।

महिला बाल विकास की परियोजना अधिकारी श्रीमती प्रियंका बुनकर ने बताया कि टीला रोड स्थित बालिका छात्रावास में उत्कृष्ट विद्यालय एवं शासकीय विद्यालयों की बालिकाओं के लिए 15 से 20 दिवस का आत्मरक्षा हेतु जूड़े कराटे व मार्शल आर्ट्स का विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य बालिकाओं को आत्मरक्षा के तरीके सिखा कर उन्हें सामाजिक कुरीतियों से लड़ने हेतु सक्षम बनाना है। प्रशिक्षण के समापन पर एक प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग शिवचरण सिंह लोधी, पूनम झा व अनामिका गुप्ता द्वारा दी जा रही है।

श्रीमती बुनकर ने अपील की है कि इच्छुक बच्चियां महिला बाल विकास करैरा से संपर्क कर उक्त प्रशिक्षण का लाभ ले सकती हैं। प्रशिक्षण के प्रथम दिन 30 बच्चियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में सुपरवाइजर श्रीमती ममता सिंह व विनीता पाठक, छात्रावास अधीक्षक श्रीमती ममता यादव उपस्थित थी।

इसी क्रम में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जनपद पंचायत करैरा की सभी पंचायतों में विभाग द्वारा विशेष ग्राम सभा का भी आयोजन किया गया। ग्राम सलैया में सुपर वाइजर नेहा दीक्षित ने महिलाओं व बच्चियों को अनेक जानकारी दी। जिसमें कुपोषण, किशोरी, स्वास्थ्य व बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, बालविवाह, गांव की बेटी का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। ग्राम कुर्रोल में लाडली लक्ष्मी हितग्राही बच्चियों को भी सम्मानित किया गया।

इसी प्रकार सुपरवाईजर श्रीमती लेशम बैस, प्रतिभा सगर, सलमा बैरागी ने भी अन्य ग्राम पंचायतों की ग्राम सभा में उपस्थित महिलाओं बच्चियों से चर्चा कर कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक पाने वाली बालिकाओं, आजीविका मिशन की समूह की महिलाओं को रोजगार दिलाने हेतु प्रोत्साहन दिए जाने पर सम्मानित किया गया। ग्राम डामरोनकला की काजल खटीक को हाईस्कूल में 80 प्रतिशत अंक लाने पर, सपना निवासी सलैया को पुलिस में भर्ती होने पर सम्मानित किया गया। ग्राम बढोरा की कु.आशा लोधी को भी सम्मानित किया गया। एसआरएलएम राखी जोशी सलैया, करिश्मा राजा कक्षा 12 में 85 प्रतिशत अंक व मुस्कान साहू निवासी अमोलपठा को 75 प्रतिशत अंक लाने पर भी सम्मानित किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं