Header Ads

test

कोरोना काल में पूरी दुनिया बंद थी, लेकिन किसान की मेहनत से हुआ मप्र में गेंहू का रिकॉर्ड उत्पादनः दर्शन सिंह



ग्वालियर 25 मार्च। 

कोरोना संक्रमण में जब पूरी देश-दुनिया बंद थी, उस समय मध्य प्रदेश का किसान खेतों में मेहनत कर रहा था और उसी का परिणाम था कि पूरे देश में मप्र ने गेहूं का रिकॉर्ड उत्पादन किया। यही नहीं मप्र में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की नीतियों के कारण कृषि क्षेत्र में 22 फीसदी से ज्यादा वृद्धि हुई है, जो देश में ही नहीं, बल्कि दुनिया में एक रिकार्ड है। यह बात भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री दर्शन सिंह चौधरी जी ने एक निजी होटल में पत्रकारो से चर्चा करते हुए कही।


इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री कमल माखीजानी, किसान मोर्चा के प्रदेष महामंत्री विनोद जादौन, प्रदेष उपाध्यक्ष वीरेंद्र राणा, प्रदेष मंत्री देवेंद्र नरवरिया, भरत दांतरे, षिवेंद्र राठौर, जसवंत सिंह झाला मौजूद थे। 

श्री चौधरी ने कहा कि देश की जीडीपी में खेती का योगदान बहुत ज्यादा है और खासतौर से मप्र में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में ऐसी नीतियां तैयार हुई, जिनसे कृषि क्षेत्र में बहुत विकास हुआ और आज मप्र गेहूं और धान उत्पादन में बहुत आगे  हो चुका है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देश के किसानों के लिए किसान सम्मान निधि के जरिए 6 हजार रुपए सालाना देना तय किया। इसी धनराशि में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने 4 हजार रुपए और जोड़ दिए और किसान को लाभ पहुंचाया। 15 महीने के कांग्रेस की सरकार की कार्यकाल में किसानों और गरीबों की योजनाओं को बंद कर दिया गया था, लेकिन अब वह काम फिर से शुरु हो गया है। यही कारण है कोरोना संक्रमण के समय जब उद्योग से लेकर हर प्रकार की गतिविधियां बंद थीं, लेकिन मप्र का किसान खेतों में काम कर रहा था। उसी का परिणाम था कि प्रदेश में सबसे ज्यादा गेहूं का रिकॉर्ड उत्पादन हुआ। अब तो मध्य प्रदेश केवल देश में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में खेती का एक मॉडल बन चुका है, जिसने इतनी तरक्की की है। 

श्री चौधरी ने कहा कि एक समय था कि जब अनाज को आयात करना पड़ता था और  अब देश में अनाज के भंडार भरे हुए हैं। केवल गेहूं या धान उत्पादन ही नहीं, बल्कि दूध, सब्जी, दहलन व तिलहन के क्षेत्र में देश में रिकॉर्ड उत्पादन हो रहा है और किसानों को इसका लाभ मिल रहा है। अब किसानों के हितों की नीतियां भी मप्र व देश में बन रही है।

                                

कोई टिप्पणी नहीं