Header Ads

test

नहर में ओवरफ्लो हुआ पानी खेतों में पहुंचा किसानों की खड़ी फसल हुई जलमग्न

 ब्रेकिंग न्यूज

मदन झा/ गजेन्द्र (डबरा)



आधा दर्जन किसानों के खेतों में भरा पानी किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें 

डबरा (भितरवार)। किसान अपनी पूरी मेहनत और पैसा अपने खेतों में हरी-भरी फसल को लहलहाने के लिए खर्च कर देता है और फसल कटने के बाद उसे मंडी में लाकर व्यापारियों को बेचने के लिए लाता है तथा जब तक वह फसल कट नहीं जाती तब तक किसान अपनी रातों की नींद व दिन का सुकुन भी खो देता है ऐसे में जब किसान की फसल कटने के ऐनमौके पर ही बर्बाद हो जाए तब उसका दुख बड़ा ही चिंतनीय एवं असहनीय रहता है।

ऐसा ही कुछ घटनाक्रम विकासखंड के ग्राम केरूआ में रविवार को घटित हुआ है जहां गांव के करीब आधा दर्जन किसानों के खेत में खड़ी गेंहू की फसल जो कि कटने के वक्त ही जलमग्न हो गई। दरअसल, ग्राम केरूआ व आसपास के गांव के लोगों को अपनी जमीन को सिंचित करने के लिए मोहनीसागर बांध से निकली दोआब नहर अब तक उनका सहारा बनी थी उसी नहर में रविवार को पानी ओवरफ्लो हो गया जिसके चलते नहर के पास मौजूद किसानों के खेतों में पानी भर गया और किसानों के करीब 6 से 7 बीघा खेतों में खड़ी गेंहू की फसल बर्बाद हो गई। 

अधिकारियों को सूचना पर कम हुआ नहर का पानी.....

उक्त घटनाक्रम के बाद ग्रामीणों ने बताया कि नहर में पानी के ओवरफ्लो होने से उनकी 6 से 7 बीघा में खड़ी गेंहू की फसल बर्बाद हो गई। जिसकी जानकारी जैसे ही किसानों को लगी तब किसानों ने अपनी पकी हुई गेंहू की फसल को जलमग्न देखा तो तत्काल सिंचाई विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को सूचना दी गई तब सिंचाई विभाग अधिकारियों ने नहर के पानी को कम कराया।

अधिकारियों के लापरवाही का ग्रामीणों ने लगाया आरोप....

दरअसल, विकासखंड के ग्राम केरूआ में नहर में पानी के ओवरफ्लो होने से किसानों की हुई फसल बर्बाद के बाद किसानों ने इसका सीधा आरोप सिंचाई विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों पर लगाया है ग्रामीणों ने बताया कि नहर की समय रहते सफाई नहीं होने से आए-दिन पानी ओवरफ्लो हो जाता है क्योंकि नहर का काफी पुराव हो चुका है लेकिन विभागीय अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं देते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं