Header Ads

test

66 वार्डो में भाजपा सरकार के पुतले जलाएगी ः डाॅ देवेन्द्र शर्मा

 बढ़ती मंहगाई खिलाफ कंाग्रेस हस्ताक्षर अभियान चलाएगी




ग्वालियर 2 अप्रेल। शहर जिला कंाग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डाॅ. देवेन्द्र शर्मा ने आज घोषणा करते हुए कहा कि भाजपा केन्द्र सरकार द्वारा रसोई गैस, पेट्रोल डीजल पर निरंतर की जा रही मूल्य वृद्धि एवं मप्र भाजपा सरकार द्वारा वेट टेक्स के नाम पर मंहगाई बढ़ाने के खिलाफ शहर जिला कंाग्रेस कमेटी द्वारा हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा, 66 वार्डो में भाजपा की मोदी सरकार ओर षिवराज सरकार का पुतला जलाया जाएगा।

 

शहर जिला कंाग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डाॅ. देवेन्द्र शर्मा ने बताया कि बढ़ते कोरोना की आड़ में जिस प्रकार से मोदी सरकार मंहगाई बड़ाती जा रही है, प्रदेष सरकार वेट कर लगाकर मंहगाई को बढ़ाने में भूमिका निभा रही है उससे हर घर परिवार मंहगाई की मार झेल रहा है, कांग्रेस जनता के हितो की रक्षा के लिए, महंगाई पर अंकुष लगाने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलांएगे, हर वार्ड में भाजपा के पुतले जलांएगे।

 

निगम के टेक्स स्थाई रूप से वापस लिए जाए

आज 3 अपे्रल को निगम प्रषासन को कांग्रेस प्रस्ताव देगी


शहर जिला कंाग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डाॅ. देवेन्द्र शर्मा ने बताया कि भाजपा सरकार द्वारा नगर निगम ग्वालियर द्वारा लगाए गए टैक्स स्थागित किए है वापस नही लिए गए है, शहर जिला कांग्रेस कमेटी प्रातः 11.30 बजे मोती महल पर निगम प्रषासक को लगाए गए टेक्सों को स्थाई रूप से वापस लिए जाने के लिए प्रस्ताव देगी, अगर लगाए गए टेक्स स्थाई रूप से वापस नही लिए गए तो कांग्रेस आंदोलन चलाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं