Header Ads

test

अग्निशमन सेवा दिवस पर किया 66 शहीदों को नमन




ग्वालियर:-

अग्निशमन सेवा दिवस पर सिटी सेंटर स्थित फायर बिग्रेड कार्यालय परिसर में अग्निशमन सेवा दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उपायुक्त फायर बिग्रेड डॉक्टर अतिबल सिंह यादव ने इस दौरान फायर बिग्रेड कर्मचारियों को संबोधित करते हुए अपना जीवन जोखिम में डाल दूसरों को बचाने की अग्नि सेवाकर्मियों की श्रेष्ठ सेवा को नमन किया। 


उन्होंने बताया कि 14 अप्रैल 1944 को मुम्बई बंदरगाह पर जहाज में भयंकर अग्निकांड में काम करते हुए 66 अग्नि सेवाकर्मी शहीद हो गए थे। उनकी याद में हर वर्ष 14 अप्रेल को अग्निशमन दिवस मनाया जाता है। फायर ऑफिसर श्री उमंग प्रधान सहित सभी कर्मचारियों ने सलामी दी तथा विभाग के कर्मचारियों ने फायर विभाग द्वारा की जाने वाली गतिविधियों की मॉक ड्रिल करते हुए अग्नि दुर्घटना पर किस प्रकार काबू पाया जाता है का प्रदर्शन किया।

कोई टिप्पणी नहीं