Header Ads

test

एक सम्पति पर अनेक प्रकार का टेक्स लगायाः डाॅ देवेन्द्र शर्मा

 कंाग्रेस ने निगम प्रषासक को प्रस्ताव भेजकर चेताया

भाजपा निगम ने जनविरोधी बजट बनाया



ग्वालियर 1 अप्रेल। शहर जिला कंाग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डाॅ. देवेन्द्र शर्मा ने आज निगम प्रषासक को भेजे गए पत्र में कहा कि सम्पति एक टेक्स अनेक जबकि ग्वालियर महानगर में कोरोना की फैल रही महामारी से परेषान नागरिको को राहत देने के बजाय नगर निगम के 2021-22 के बजट में जलकर, सीवेज टेक्स, सम्पति कर, कचरा कर, समेतिक कर से जनता पर आर्थिक अधिभार बढ़ेगा, केन्द्र सरकार द्वारा पहले ही पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस पर मूल्य वृद्धि की जा चुकी है, और मप्र सरकार द्वारा जनता पर अनेक टेक्स लगाकर जनमानस को आर्थिक रूप से कमजोर बना रहे है।

 

शहर जिला कंाग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डाॅ. देवेन्द्र शर्मा ने पत्र में कहा कि कोरोना की महामारी में जनता केा राहत देने के लिये शहर जिला कंाग्रेस कमेटी का यह प्रस्ताव है कि नगर निगम के बजट में जो टेक्स लगाए गए है उन्हें तत्काल वापस लिया जाए।

 

1. यह कि नगर निगम द्वारा बजट में प्रतिमाह 300 रू जलकर लिया जाने का जो प्रावधान किया गया है, उसे तत्काल निरस्त किया जाए।

2. यह कि निगम द्वारा पहले किसी भी घर से सीवेज टेक्स नही लिया जाता था, लेकिन अब प्रत्येक घर में सीवेज कनेक्ष्न पर 500 रू एवं प्रतिमाह 180 रू टेक्स वसूल किए जाने का प्रावधान किया गया है उसे भी निरस्त किया जाए।

3. यह कि सम्पतिकर में वसूली कलेक्टर गाईडलाईन के हिसाब से किए जाने और 10 प्रतिषत बढ्ढोत्तरी किए जाने के प्रावधान केा भी वापस लिया जाए।

4. यह कि कचरा प्रवंधन के नाम पर 60 रू प्रतिमाह वसूल करने का जो प्रावधान किया गया है उसे भी वापस लिया जाए।

5. यह कि समेतिक कर के नाम पर प्रत्येक घर से 500 रू वसूलने का जो लक्ष्य रखा गया है उसे भी वापस लिया जाए।

6. यह कि निगम के बजट में अन्य जो उपकर लगाए गए है वह जनहित में उचित नही है।

7. यह कि महानगर में सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है, सड़के टूटी है, पीने का स्वच्छ पानी उपलब्ध नही हो रहा है, स्ट्रीट लाईट खराब पड़ी है, आवारा पषुंओ से शहर भरा पड़ा है, गोषाला में गायो के रखरखाव ठीक नही हे एैसी बुनियादी सुविंधाओ को ठीक करने की आवष्यक्ता है, जिस और निगम का ध्यान नही है।

8. यह कि निगम के वाहनो पर प्रतिवर्ष 18 करोड़ रू खर्च करने की धनराषि में कटौती की जाए, और निगम के अधिकारियों के बंगलों की देखरेख पर होने वाले खर्चो में भी कटौती की जाए, इस धनराषि का उपयोग विकास के लिए किया जाए। साथ ही निगम के अधिकारियों के वेतन में से 10 प्रतिषत की राषि कम की जाए।

9. यह कि वेसमेंट पर टेक्स वसूल करने का प्रावधान भी खत्म किया जाए।

10. यह कि हाथठेले वालो से अवैध वसूली रोकी जाए।

 

शहर जिला कंाग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डाॅ. देवेन्द्र शर्मा ने निगम प्रषासक केा भेजे गए पत्र मंे कहा कि शहर जिला कंाग्रेस कमेटी का जनहित में प्रस्ताव है कोरोना की महामारी को देखते हुए बढ़ाए गए टेक्सो केा वापस लिया जाए, अन्यथा कांग्रेस जनहित में गंाधीवादी तरीके से आंदोलन करने के लिये बाध्य होगी।

कोई टिप्पणी नहीं