Header Ads

test

करैरा के वरिष्ठ पत्रकार अशोक दुबे को प्रदेश उपसचिव बनाए जाने पर बधाई




 करैरा (शिवपुरी):-  मानव अधिकार एवं सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ नितिन सिंह चौधरी द्वारा राष्ट्रीय कानूनी सलाहकार शंभू नाथ मुखर्जी पूर्व डीएसपी के निर्देशन एवं प्रदेश अध्यक्ष कपिल मिश्रा की अनुशंसा पर करेरा के वरिष्ठ पत्रकार राज्यवर्धन (अशोक) दुबे को प्रदेश उपसचिव बनाया गया है। उल्लेखनीय है कि श्री दुबे काफी समय से समाज सेवा व पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। श्री दुबे को प्रदेश उपसचिव बनाए जाने पर करेरा नगर के गणमान्य नागरिकों, राजनेताओं, साहित्यकारों व पत्रकारों ने बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। बधाई देने वालों में करैरा के विधायक प्रागीलाल जाटव, अभिभाषक संघ के अध्यक्ष महेंद्र सिंह सिकरवार, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एल एस बंसल, साहित्यकार सतीश श्रीवास्तव, घनश्याम योगी, ब्यापार संघ के अध्यक्ष ओमप्रकाश पहारिया, डॉ ब्रजमोहन अग्रवाल, डॉ हनीफ खान, डॉ एच पी सिंह, वरिष्ठ पत्रकार बाबू खान , वरिष्ठ पत्रकार योगेंद्र पांडे, संपादक महेंद्र तिवारी, संपादक बृजेश पाठक,बृजेश श्रीवास्तव, नरेंद्र तिवारी, हीरोज खान,हरी शरण चौरसिया, दीपक शर्मा, असलम खान, सौरभ भार्गव, हिरदेश पाठक,युगल शर्मा,रामजी दुबे,राहत खान,सलभ तिवारी,के पी यादव, रोशन जैन, संजय गुप्ता, ,राज कपूर लोधी, प्रमोद जैन, अमित दुबे, जितेंद्र बैस, सहित अनेक लोगों ने बधाइयां एवं शुभकामनाएं दी हैं।

कोई टिप्पणी नहीं