Header Ads

test

12 लाख 29 हजार की सहायता राशि स्वीकृत कर संबंधित के खातों में जमा की गई, बाढ़ में मृत पशुओं की सहायता राशि जारी

करैराशिवपुरी) :-



 मध्यप्रदेश शासन के मंशा अनुसार कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह के निर्देशन में व अनुविभागीय अधिकारी अंकुर रवि गुप्ता के मार्गदर्शन में अगस्त माह के प्रथम सप्ताह में हुई अतिवृष्टि/ बाढ़ से नावली डैम में अधिक जलभराव के कारण महुअर नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया था। जिससे तहसील करैरा क्षेत्र के किसानों/ ग्रामीणों के पशु, भैंस, बैल, गाय, पढ़िया, बकरा, बकरी बाढ़ में बह जाने से पशुओं की मृत्यु हो गई थी। बाढ़ का पानी कम होने पर पीड़ितों के पशुओं के शव बरामद हुए। जिनका पीएम पशु चिकित्सकों से करवाया गया। उक्त पशुओं की जांच करवा कर राजस्व पुस्तक परिपत्र 6(4) की नवीन प्रावधानों के तहत आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई। उक्त जानकारी देते हुए तहसीलदार जी एस बेरवा ने बताया कि 12 लाख 29 हजार रुपए संबंधित के बैंक खातों में ट्रांसफर की गई है जो अपने बैंक खातों में राशि निकाल सकते हैं। जो निम्न प्रकार है।



1- रतिराम पुत्र मस्सूर परिहार सिरसौद 1 भैंस, 1 बैल 55000/-

2- फूलसिंह पुत्र शिवचरन लोधी सिरसौद 3 बकरा, 1 बकरी 12000/-

3 -नरेश पुत्र रामप्रसाद जाति लोधी सिरसौद पडिया 16000/-

4- दिनेश/रामदास जाति लोधी सिरसौद 4 भैंस 120000/-

5- संतोष/चंदनसिंह लोधी सिरसौद 3 भैंस, 1 पडिया 106000/-

6 - जगभान सिंह पुत्र महाराज सिंह  बरोदी 1 भैंसे 30000/-

7- हुकुमसिंह/जगना जाति पाल बरौदी 1 भैंस 30000/-

8 -संजू /घनश्यानम पाल बरौदी 1 भैंस, 1 पडा 46000/-

9- घनश्यािम/जगना पाल बरौदी 1 भैंस 30000/-

10 -पानसिंह/लज्जाजराम जाटव छिरारी 3 भैंस 90000/-

11- रामअवतार/इच्छाजराम गुर्जर सलैया करैरा 1 भैंस 30000/-

    

         उपरोक्त के अतिरिक्त तहसील करैरा के कुल 18 ग्रामीण/ कृषकों बाढ पीडितों को कुल 1229000/- (बारह लाख उनतीस हजार) राशि स्वीकृत कर संबंधित के बैंक खातों में ट्रांसफर की गई है।

कोई टिप्पणी नहीं