Header Ads

test

भाजयुमो के जिलाध्यक्ष पद पर हुई नवनीत सैन की नियुक्ति

शिवपुरी:-


भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद बिष्णु दत्त शर्मा की सहमति से भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा शिवपुरी का जिलाध्यक्ष पद नवनीत सेन को नियुक्त किया है  श्री सैन इससे पूर्व भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चे के जिला उपाध्यक्ष पद पर पदस्थ थे। श्री सैन ने अपनी नियुक्ति पर पार्टी संगठन के प्रति आभार व्यक्त किया है। 

भाजयुमो जिलाध्यक्ष पद पर नवनीत सैन के अलावा गिर्राज शर्मा, राहुल पडरिया आदि दावेदार थे। लेकिन पार्टी ने श्री सैन को वरियता देकर अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है। श्री सैन ने बताया कि वह भाजपा की राजनीति में 2016 से सक्रिय हैं और सक्रिय राजनीति में आने के पहले वह विद्यार्थी परिषद में प्रदेश सह संगठन मंत्री के पद पर पदस्थ रह चुके हैं। 

कोई टिप्पणी नहीं