Header Ads

test

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने सभापति तोमर नेता प्रतिपक्ष हरिपाल एवं पार्षदों का सम्मान किया

घर घर तिरंगा अभियान की रूपरेखा बनाई गई

ग्वालियर :-भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने आज नव नियुक्त नगर निगम सभापति मनोज तोमर एवं नेता प्रतिपक्ष हरि पाल जी एवं पार्षद मोहित जाट , ब्रिजेश श्रीवास , भगवान सिंह कुशवाह , अनिल सांखला , मोहित जाट, देवेंद्र राठोर का सम्मान शॉल श्रीफल से किया गया । वहीं बैठक में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतरगत हर घर तिरंगा अभियान  को लेकर रूपरेखा बनाई गई । इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे ग्वालियर के सांसद  श्री विवेक नारायण शेजवलकर जी, प्रदेश मंत्री मदन सिंह कुशवाह, भाजपा ज़िला अध्यक्ष कमल माखीजानी , पूर्व कैबिनेट मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ,  पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील वर्मा जी , ज़िला महामंत्री  हरीश मेवाफरोस जी , राजू सेंगर जी ज़िला उपाध्यक्ष श्री महेश जयसवाल, जंडेल गुर्जर,पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव जी, उपस्थित थे। 

इस अवसर पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला महामंत्री अभिषेक हरसाना, मोर्चा के मीडिया प्रभारी कमल रजक सतीश साहू, नरायण प्रजापति जी , बचौला गुर्जर ज़िला मंत्री सतीश गुर्जर जी , नवीन जयसवाल जी , राजेंद्र बघेल जी , ब्रजेश गौर जी , मनीष कौरव जी ,  रामेश्वर प्रजापति , पिछड़ा वर्ग मोर्चा के मंडल अध्यक्ष रामकिशन प्रजापति जी विवेकानंद मंडल के अध्यक्ष धर्मपाल जी ,मंडल अध्यक्ष देवेंद्र चौरसिया , धर्म सिंह पाल जी महेश गुर्जर जी , धर्मेन्द रजक आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं