Header Ads

test

नाबार्ड शिवपुरी ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम




शिवपुरी, 10 मार्च 2021

राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक नाबार्ड जिला शिवपुरी ने कृषि विज्ञान केंद्र शिवपुरी पर महिला दिवस पर संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न ग्रामों से महिला प्रतिनिधि और नाबार्ड के अलग-अलग प्रोजेक्टों से हितग्राही महिलाएं उपस्थित रही। महिलाओं ने आपस में संवाद किया और इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कृषि विज्ञान केंद्र शिवपुरी की आरती बंसल ने बताया कि महिलाएं हमेशा सम्मान की पात्र रही है आज महिलाओं ने अपनी साख बड़े स्तर पर बनाई है और परिवार के साथ साथ देश को चलाने की भी हिम्मत और जज्बा रखती है। वही दूरदराज गांव से आई महिलाओं ने अपने काम का हुनर दिखाया। उन्होंने बताया कि महिलाएं आज के दौर में किसी से कम नहीं है। इसमें मल्टी लेयर फार्मिंग प्रोजेक्ट से जुड़ी श्रीमती सुशीला बाई कुशवाहा ग्राम गुगरीपुरा को सम्मानित किया गया, वहीं कुसुम बाई जाटव जो कि बकरी पालन प्रोजेक्ट से जुड़ी रही कृषि विज्ञान केंद्र के अधिकारियों ने सम्मानित कर हौसला बढ़ाया। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती स्नेह लता सिंगल रही।

कार्यक्रम में डीडीएम शिवपुरी राजा जी अय्यर, अग्रणी बैंक प्रबंधक श्री गुप्ता, वित्तीय साक्षरता सलाहकार श्री महेश शर्मा, कृषि विज्ञान केंद्र के श्री एम.के.भार्गव, पुष्पेंद्र, श्री ए.एल.बसेडिया, जतन उजाला सेवा संस्था के संचालक अशोक शर्मा, मानव जागरण सेवा संस्था से श्री सतीश शर्मा और विभिन्न दूरदराज गांवों से आई महिलाएं प्रतिनिधि उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं