Header Ads

test

समर्थन मूल्य पर गेहूँ की खरीदी आज से प्रारंभ होगी


जिले में 66 केन्द्रों पर खरीदी की जायेगी 



ग्वालियर 31 मार्च 2021

 कोविड-19 के संक्रमण के बीच पूरी सावधानी के साथ एक अप्रैल से सम्पूर्ण प्रदेश में किसानों से समर्थन मूल्य पर गेहूँ की खरीदी का कार्य प्रारंभ होगा। ग्वालियर जिले में भी 66 केन्द्रों पर किसानों से समर्थन मूल्य पर गेहूँ खरीदी की जायेगी। खरीदी केन्द्र के साथ-साथ स्व-सहायता समूह भी समर्थन मूल्य पर गेहूँ खरीदी का कार्य करेंगे। किसानों के लिये गेहूँ का समर्थन मूल्य 1975 रूपए निर्धारित किया गया है। 

कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने समर्थन मूल्य पर गेहूँ खरीदी के लिये निर्धारित किए गए सभी केन्द्रों पर पुख्ता प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं। कोविड-19 के संक्रमण को ध्यान में रखते हुए खरीदी केन्द्र पर आने वाले सभी किसानों के साथ-साथ खरीदी के कार्य में लगे अधिकारियों व कर्मचारियों को मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है। खरीदी के समय सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी करने के निर्देश दिए गए हैं। 

कलेक्टर श्री सिंह ने खरीदी के संबंध में दिशा-निर्देश जारी कर कहा है कि सभी केन्द्रों पर तौल-कांटे, बारदाना के साथ-साथ किसानों के लिये पेयजल एवं छाया की व्यवस्था भी चाक-चौबंद की जाए। खरीदी केन्द्र पर एसएमएस के आधार पर ही किसानों से गेहूँ खरीदी की जायेगी। जिन किसानों को एसएमएस मिल जाए वे ही अपनी उपज लेकर खरीदी केन्द्र पर पहुँचें। बिना एसएमएस के कोई भी किसान अपनी उपज लेकर खरीदी केन्द्र पर न पहुँचें। किसान को मिलने वाला एसएमएस 7 दिन तक मान्य रहेगा। 

कलेक्टर ने यह भी निर्देशित किया है कि खरीदी केन्द्रों के साथ-साथ समर्थन मूल्य पर स्व-सहायता समूह भी गेहूँ खरीदी कर सकेंगे। सभी किसान भाई कोविड-19 संक्रमण को ध्यान में रखते हुए सावधानीपूर्वक सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए अपनी उपज को खरीदी केन्द्र पर लेकर आएँ। खरीदी केन्द्र पर किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। 

कोई टिप्पणी नहीं