Header Ads

test

शहर को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाने, निगम कर्मचारी दिन-रात मुस्तैद

1 अप्रैल से चलाए जा रहे अभियान में 3 लाख 60 हजार घरों के साथ ही  सभी सार्वजनिक स्थानों को किया सैनिटाइज्ड



ग्वालियर - नगर निगम ग्वालियर द्वारा नगर निगम आयुक्त श्री शिवम वर्मा के निर्देशन में शहर वासियों को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाने के लिए घरों के दरवाजों, हैंडल  आदि को सैनिटाइज करने का कार्य तेजी से किया जा रहा है । निगम के कर्मचारियों द्वारा 1 अप्रैल 2021 से प्रारंभ किए गए सैनिटाइजेशन अभियान के तहत अभी तक शहर के लगभग 3 लाख 60 हजार घरों को सैनिटाइजर करने का कार्य किया गया है। इसके साथ ही अन्य सार्वजनिक स्थानों जैसे अस्पताल ,रेन बसेरा , बैंक सहित अन्य आवश्यक स्थानों को भी सैनिटाइज करने का कार्य निगम कर्मचारियों द्वारा किया जा रहा है। 



 नगर निगम ग्वालियर द्वारा सभी 66 वार्डों में अलग अलग टीम बनाई गई है  जिन टीम के सदस्यों द्वारा सभी वार्डों में घरों के दरवाजों एवं अन्य रेलिंग व छूने योग्य स्थानों को सोडियम हाइपो क्लोराइड का छिडकाव कर सेनीटाइज किया जा रहा है l

    नगर निगम आयुक्त श्री शिवम वर्मा द्वारा कोरोना संक्रमण रोकने के लिए निगम द्वारा किए जा रहे सैनिटाइजेशन, होम क्वारंटाइन मरीजों को दवा वितरण, वैक्सीनेशन, ऑक्सीजन प्लांटों पर आवश्यक व्यवस्था एवं  बायो मेडिकल वेस्ट के डिस्पोजल सहित अन्य महत्वपूर्ण कार्यों की निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही है तथा निगम अधिकारियों व कर्मचारियों को मार्गदर्शन दिया जा रहा है। 

 उल्लेखनीय है कि नगर निगम ग्वालियर द्वारा कोरोना वायरस के संक्रमण से निपटने के लिए नगर निगम ग्वालियर द्वारा जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, तथा शहर के सार्वजनिक क्षेत्रों को सैनिटाइज्ड किया जा रहा है। जिसमें नगर निगम द्वारा 25 जेटिंग मशीन, 66 स्पे्र मशीन के माध्यम से शहर भर के विभिन्न स्थानों पर सैनिटाइजर का छिडकाव किया जा रहा है। जिसमें शहर के बस स्टेण्डों को सैनिटाइज करने के लिए 24 घंटे के लिए कर्मचारी तैनात किये गए हैं। इसके साथ ही निगम के अमले द्वारा समस्त शासकीय व निजी भवन, बस स्टेण्ड, सब्जी मण्डी एवं भीडभाड वाले क्षेत्रों को सैनिटाइज किया जा रहा है। जिसमें अभी तक लगभग 3 लाख 60 हजार घरों को सैनिटाइज किया गया है।  निगम कर्मचारियों द्वारा सैनिटाइजेशन का कार्य निरंतर किया जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं