Header Ads

test

जलकर वृद्धि को स्थगित किये जाने को लेकर पूर्व विधायक गोयल ने लिखा मान.मुख्यमंत्री को पत्र

  भाजपा के सभी नौ मंडलों में कोरोना टीकाकरण अभियान चलाकर लोगों को किया जागरूक


ग्वालियर 01 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी ग्वालियर महानगर द्वारा आज सभी नौ मंडलों में 45 वर्ष से अधिक वर्ष वाले लोगों को कोरोना टीकाकरण जागरूकता अभियान में टीका लगवाने के लिए जागरूक किया। 


भाजपा वीर सावरकर मण्डल ने आज कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत् जयारोग्य हाॅस्पीटल परिसर में जन-जागरण अभियान चलाया। 


इस अवसर ग्वालियर सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर ने टीकाकरण के दौरान लोगों को प्रेरित करते हुए कहा कि टीकाकरण को लेकर कोई भ्रांति नहीं पालें। कोरोना का टीका पूरी तरह सुरक्षित है, इसे जरूर लगवाएं। इसी से कोरोना को हराया जा सकेगा। 

सांसद श्री शेजवलकर ने वैक्सीनेशन रूम में जाकर लोगों की हौसला अफजाई भी की और कहा कि कोरोना मुक्त भारत अभियान में भागीदार बनें ।


 सांसद श्री शेजवलकर ने कहा मैंने भी कोरोना वैक्सीन का टीका लगवाया था कोरोना वैक्सीन पूरी तरह सफल और सुरक्षित है। कोरोना वैक्सीन लगने के बाद वे पूरी तरह स्वस्थ है। कोविड वेक्सीन लगाने एवं मास्क लगाकर सोशल डिस्टेंस का पालन करने हेतु आमजन को प्रेरित किया गया। 

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री कमल माखीजानी, पूर्व मंत्री श्रीमती माया सिंह, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, मण्डल अध्यक्ष जयंत शर्मा सहित भाजपा के अनेक वरिष्ठ नेता एवं मण्डल के पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

रानी लक्ष्मीबाई मंडल द्वारा 45 वर्ष के ऊपर कोविड-19 वैक्सीलेशन हेल्प डेस्क का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय हॉस्पिटल लधेड़ी घासमंडी पर किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष श्री वेदप्रकाश शर्मा, अशोक शर्मा, जिला मंत्री गजेंद्र राठौर, मनमोहन पाठक, मंडल अध्यक्ष विकास गिरि, छोटेसिंह तोमर, हेतराम बाथम एवं मंडल के कोरोना वेक्सीन प्रभारी देवेंद्र प्रजापति एवं भारतीय जनता पार्टी के सभी ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे।

स्वामी रामकृष्ण मंडल द्वारा आज थाटीपुर डिस्पेंसरी पर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक श्री मुन्नालाल गोयल एवं मण्डल अध्यक्ष उमेश भदौरिया के नेतृत्व में जन जागरण अभियान चलाया गया और कोविड-19 वैक्सीन लगवाने के लिए लोगों को प्रेरित किया। 

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष रामेश्वर भदौरिया, मण्डल के पूर्व अध्यक्ष विजय सक्सेना,  भाजयुमो के पूर्व अध्यक्ष विवेक शर्मा, मण्डल महामंत्री बंटी त्यागी, मंडल के उपाध्यक्ष जसवंत कमरिया, सत्यम कुशवाहा, नितेश थापक, अनिल सिसौदिया, आनंद गुप्ता, मंडल मंत्री मोनू कंसाना, प्रकाश गुर्जर, नवीन भार्गव, पवन जाट, पार्षद दिनेश दीक्षित, पोप सिंह जाटव, शिवराम जाटव, पुरुषोत्तम टमोटिया, वरिष्ठ नेता रूप सिंह घुरैया, पूर्व पार्षद गिर्राज कंसाना, शिवपाल गुर्जर, कल्लू भदौरिया, गुड्डू तोमर, संजय शर्मा, कल्लू श्रीवास, मिथिलेश बघेल, रश्मि शर्मा, ज्योति जाटव, दिनेश भैया, मुन्ना लाल जाटव, रवि गुर्जर, उमा भदौरिया, धीर सिंह, लाल सिंह बिजोल, सूरज ऐशवार, नरेंद्र मौर्य, विकास आग्रे, दीप श्रीवास्तव आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

शहीद भगत सिंह मंडल ने आज कोविड-19 की वैक्सीनेशन को लेकर जिला अस्पताल मुरार पर हेल्प डेस्क के माध्यम से 45 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों को वैक्सीनेशन कराया। इसमें मुख्य रूप से नगर निगम के पूर्व सभापति श्री बृजेंद्र सिंह जादौन उपस्थित थे। इस अवसर पर वैक्सीनेशन को लेकर जन जागरण अभियान चलाया गया।

वीर दुर्गादास मंडल में जिलाध्यक्ष कमल मखीजानी, हेमू कालानी मंडल में पूर्व मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह, विवेकानंद मंडल में विवेक जोशी, कोटेश्वर मंडल में पूर्व सभापति राकेश माहौर, दीनदयाल मंडल में पूर्व विधायक श्री घनश्याम पिरोनिया तथा राजेश सोलंकी के नेतृत्व में कोरोना वैक्शीन को लेकर जन जागरण अभियान चलाया गया

 

कोई टिप्पणी नहीं