Header Ads

test

‘सेवा ही संगठन’ की थीम पर मनेगा स्थापना दिवस

 


ग्वालियर 01 अप्रैल।

भारतीय जनता पार्टी 6 अप्रैल को अपना स्थापना दिवस मनाने जा रही है।  पार्टी ने उत्साहपूर्वक एवं कोरोना गाइडलाइन के अनुरूप मनाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। पार्टी ने यह तय किया है कि 6 अप्रैल को स्थापना दिवस ‘सेवा ही संगठन’ की थीम पर मनाया जाएगा, पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री कमल माखीजानी ने कार्यक्रम को लेकर प्रभारी नियुक्त किये हैं।

पार्टी के स्थापना दिवस पर 6 अप्रैल को प्रत्येक मंडल में ‘सेवा ही संगठन’ के ध्येय वाक्य के साथ स्वच्छता अभियान, मास्क वितरण एवं एक बार में उपयोग होने वाले प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने का संकल्प दिलाने जैसे अनेक सेवाभावी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान सभी बूथ अध्यक्ष अपने-अपने निवास पर पार्टी का झंडा लगाकर मिष्ठान एवं फल वितरण करेंगे। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान के नेतृत्व में भाजपा सरकार की उपलब्धियों एवं योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। बूथ पर रहने वाले सभी कार्यकर्ता नए सदस्यों एवं शुभचिंतकों को कार्यक्रम में आमंत्रित करेंगे। कोविड-19 टीकाकरण अभियान में पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओं की अधिक से अधिक लोगों की सेवा कर ‘सेवा ही संगठन’ के संकल्प को चरितार्थ करेंगे।

कार्यक्रम के लिए प्रभारी घोषित

पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री कमल माखीजानी ने 6 अप्रैल को पार्टी के स्थापना दिवस कार्यक्रम के लिए पार्टी के जिला प्रभारी श्री विनोद शर्मा, सह प्रभारी श्री दारा सिंह सेंगर को बनाए गए है।

कार्यक्रम के लिए मंडल प्रभारी घोषित

मंडल प्रभारी स्थापना दिवस कार्यक्रम के लिए स्वामी विवेकानंद मंडल में श्री महेश जायसवाल, हेमू कालानी मंडल में श्री अनूप उदैनिया, पं. दीनदयाल उपाध्याय मंडल में श्री जन्डेल सिंह गुर्जर, शहीद भगत सिंह मंडल में श्री हरि सिंह तोमर, स्वामी रामकृष्ण मंडल में श्री शिव सिंह यादव, वीर सावरकर मंडल में श्री धर्मेंद्र गुप्ता, वी दुर्गादास राठौर मंडल में श्री नरेंद्र राजपूत, रानी लक्ष्मीबाई मंडल में श्री संतोष शर्मा, कोटेश्वर मंडल में श्री जगदीश राय को मनोनीत किया है।

कोई टिप्पणी नहीं