Header Ads

test

64 वी जन्म वर्षगांठ पर 64000 मास्क सैनिटाइजर का वितरण वार्डो में किया जाएगा

12 वृक्ष दीनदयाल नगर स्थित नवीन मुक्ति धाम में  लगाए जायेंगे*

"सेवा कार्य" करके मनाएगी भाजपा केंद्रीय मंत्री तोमर का जन्मदिवस 12जून को

ग्वालियर 11 जून:-



भारतीय जनता पार्टी ग्वालियर महानगर द्वारा कल शनिवार 12 जून को केंद्रीय मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर के 64वें जन्मदिन  पर कोरोना की गाइडलाइन का पालन करते हुए महानगर के सभी वार्डों में सुबह 9  से 11 बजे तक 64000  मास्क, सैनिटाइजर का वितरण और  थाटीपुर स्थित द्वारकाधीश मंदिर में सुबह 10:00 बजे अभिषेक और कोरोना काल में जिनकी मृत्यु हुई है उनकी स्मृति में 12 वृक्ष दीनदयाल नगर स्थित नवीन मुक्ति धाम में  लगाए जायेंगे।

   👉कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए भगत सिंह मंडल द्वार में शाम को  5:00 बजे बारादरी चौराहे पर नगर निगम के सफाई कर्मचारी को सम्मानित किया जाएगा, 

👉 किसान मोर्चा ग्वालियर महानगर द्वारा सभी मंडलों में मास्को सैनेटाइजर का वितरण जाएगा।


👉भाजपा युवा मोर्चा ग्वालियर महानगर जिले में चार जगह कार्यक्रम कर रहा है जिसमें आप सब की उपस्थिति प्रार्थनीय है

1. बालिका आश्रम गोले का मंदिर थाना मैं भोजन वितरण.

समय - दोपहर 1 बजे

2.बाड़े पर मास्क और सेनेटाइजर  वितरण

समय - दोपहर 2 बजे

3. नवीन पार्क हजीरा मैं पौधारोपण

समय - शाम 5 बजे

4. नारायण वृद्ध आश्रम मैं वस्त्र वितरण.

समय - शाम 5.30 बजे

कोई टिप्पणी नहीं