Header Ads

test

वैक्सीनेशन जागरूकता अभियान के रूप में मनाया श्रीमंत का जन्मदिन

खोड़ से आबिद बख्श पत्रकार की रिपोर्ट

खोड़(शिवपुरी):-



कैबिनेट मंत्री मध्यप्रदेश शासन व जिला कोरोना प्रभारी मंत्री श्रीमंत यशोधरा राजे सिंधिया के जन्मदिन को खोड़ मंडल कार्यकर्ताओं के द्वारा कोरोना वैक्सीनेसन जागरूकता दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सर्वप्रथम भाजपा कार्यालय पर वृक्षारोपण कार्यक्रम कर आदिवासी बाहुल क्षेत्रों में जाकर मास्क, फल, मिठाई, आदि का वितरण करते हुए। लोगों को कोरोना वैक्सीन के लिए जागरूक किया एवं क्षेत्र में लगातार चल रहे कोरोना वैक्सीनेशन कार्यक्रम के माध्यम से वैक्सीन लगवाने का आग्रह किया। जिससे कोरोना को पूरी तरह से खत्म किया जा सके।


 भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं में खोड़ भाजपा मंडल अध्यक्ष केरन सिंह लोधी, विधायक प्रतिनिधि बृजमोहन निगोती, मंडल महामंत्री अभिषेक बरसैया, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष राहुल भार्गव, मंडल मीडिया प्रभारी आबिद बख्श पत्रकार युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष मो बाशिद (अर्श), अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष महेश परिहार, बंटी सरपंच, कार्यालय मंत्री राजकुमार लोधी, बलबीर लोधी, पुष्पेंद्र लोधी, नरेंद्र लोधी, आदि कार्यकर्ता शामिल रहे! 



कोई टिप्पणी नहीं