Header Ads

test

गौ सुरक्षा का दायित्व हम सबका है- मंत्री श्री पटेल

 हरदा से अनिल मल्हारे की रिपोर्ट

हरदा:-



 कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री श्री कमल पटेल द्वारा सीताराम राम चरण सदाव्रत गौ रक्षा धर्मा दा संस्था हरदा अंतर्गत नवीन गौशाला के लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समाज में गौ माता की देखभाल का अभाव है। आधुनिकता के युग में मनुष्य गौ माता के महत्व को भूलता जा रहा है, गौ माता के दूध का उपयोग करने के बाद उन्हें खुला छोड़ देने से वे दुर्घटना की शिकार हो रही है। हमें मिलकर गौ माता की सुरक्षा करनी है। मंत्री श्री पटेल ने कहा कि संस्था के द्वारा सर्व सुविधा युक्त गौशाला का निर्माण किया गया है। उन्होंने इस हेतु संस्था के पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्री सुरेंद्र जैन, सांसद प्रतिनिधि श्री अमर सिंह मीणा उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं