Header Ads

test

भाजपा पहली लहर रोकने में रही नाकाम, दूसरी लहर में गई लाखो जान, तीसरी लहर में जनता को बचाने के लिये कांग्रेस चलाएगी जनजागरण अभियान: डाॅ. देवेन्द्र शर्मा

 ग्वालियर 17 जुलाई:-



शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डाॅ. देवेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में आज ब्लाॅक कंाग्रेस कमेटी के अध्यक्षो की बैठक कांग्रेस भवन पर सम्पन्न हुई, बैठक में कोरोना की पहली, दूसरी लहर में लापरवाही बरतने भाजपा सरकार के कारण करोड़ो लोग संक्रमित हुए एवं अपनी जान से हाथ धो बैठे है, अब तीसरी लहर में जनजीवन अस्त व्यस्त न हो इसके लिए कांग्रेस जनजागरण अभियान चलाएगी, साथ नगर निगम चुनाव में कांग्रेस पूरी तरह से तैयार है और निगम चुनाव में पार्टी प्रत्याषी की गाईडलाईन एवं ब्लाॅक कांग्रेस कमेटीयों की समिक्षा की गई।

 

शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डाॅ. देवेन्द्र शर्मा ने बैठक में कहा कि 2020 की कोरोना की पहली लहर रोकने मे ंभाजपा सरकार पूरी तरह असफल हुई, और दूसरी लहर में भाजपा सरकार की नाकामी उजागर हुई, तीसरी लहर में जनता को सावधान और सुरक्षित करने के लिए कांग्रेस 66 वार्डो में प्रत्येक मतदान केन्द्र पर ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी के माध्यम से जनजागरण अभियान चलाएगी, जिसमे ंआम नागरिको को आगह किया जाएगा, कि तीसरी लहर से अपनी जान की रक्षा स्वयं करें अपने घर परिवार को सुरक्षित रखे, भाजपा सरकार पर भरोसा न रखें, इसके लिए टीम बनाकर ब्लाॅक कंाग्रेस कमेटियों घर-घर में जनजागरण अभियान चलाएगी।

 

जनजागरण अभियान के प्रभारी महाराज सिंह पटेल होंगे

शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डाॅ. देवेन्द्र शर्मा ने सभी ब्लाॅक अध्यक्षो से कहा कि अपने-अपने वार्ड में जनसंम्पर्क अभियान चलाए जाने की रिपोर्ट, वार्ड का विवरण, वार्ड में निवास करे नागरिको से संवाद का पूरा विवरण शहर जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष, संगठन प्रभारी एवं जनजागरण अभियान के प्रभारी श्री महाराज सिंह पटेल को दी जाए।  


ब्लाॅक कंाग्रेस कमेटीयों की समीक्षा

कांग्रेस भवन पर आयोजित ब्लाॅक अध्यक्षो की बैठक में शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डाॅ. देवेन्द्र शर्मा ने ब्लाॅक कांग्रेस कमेटियों की समीक्षा की गई, जिसमें अ.भा. कांग्रेस, मप्र कांग्रेस और शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा समय≤ पर कोरोना काल में जनसेवा, दिवंगत आत्मांओ के प्रति संवेदना और निरंतर अपने वार्डो में मतदान केन्द्रो पर निवास कर रहे नागरिको से जनंसम्पर्क किया गया उसकी पूरी समीक्षा की गई, समीक्षा में यह निष्कर्ष निकल कर आया कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर कोरोना मरीजो की सेवा एवं दिवंगत आंत्माओं पर शोक संवेदना व्यक्त करते रहे।

 

निगम चुनाव के लिए कांग्रेस तैयार,

ब्लाॅक कांग्रेस से आए आवेदनो पर होगा विचार

शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डाॅ. देवेन्द्र शर्मा ने आज ब्लाॅक अध्यक्षो की बैठक मे ंकहा कि निगम चुनाव के लिये कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी तरह तैयार है, प्रत्येक ब्लाॅक ंकंाग्रेस कमेटी से वार्ड स्तर के कार्यकर्ताओं के नाम मंगाए जांएगे, उन कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी जाएगी जिन्होंने कोरोना काल में जनता की सेवा की जनसेवा में समर्पित रहे हो, भाजपा सरकार को बेनकाब करने में हुए आंदोलनो में सक्रियता से भाग लिया हो और अपने-अपने वार्डो में जनता से सीधा संवाद करते रहे हो, ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी से नाम आने के पश्चात शहर जिला कांग्रेस कमेटी पेनल तैयार करेगी, निष्ठावान, संघर्षषील वफादार कार्यकर्ताओं को पेनल में शामिल करेगी। साथ ही ब्लाॅक कंाग्रेस कमेटियों अपने-अपने वार्ड से 3-3 कांग्रेसजनो का पेनल बनाकर शहर जिला कांग्रेस कमेटी को प्रस्तुत करेंगीं।

 

 बैठक में मीडिया प्रभारी राजकुमार शर्मा, ब्लाॅक अध्यक्ष राजेष खान, अतुल जेन, सुनील श्रीवास, विनोद कुमार जेन, कैलाष चावला, संतोष शर्मा, अब्दुल हमीद पप्पू, कार्यवाहक ब्लाॅक अध्यक्ष संतोष शर्मा, सत्यभान सिंह चैहान आदि उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं