Header Ads

test

प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवारों को खाद्यान्न वितरण किया गया

 करैरा(शिवपुरी):-



 प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवारों  को आरवीसी 6-4 के तहत राहत के रूप में खाद्यान्न उपलब्ध कराने के निर्देश के तहत आज जनपद पंचायत करेरा के अनेक ग्राम पंचायतो में खाद्यान्य वितरण किया गया। ग्राम पंचायत कुम्हरौआ, सिल्लारपुर, चिनोद के हितग्राहियों को खाद्यान्न वितरण किया गया। चिनोद के रामसेवक कुशवाह, अशोक कुशवाह, विजय महेश पाल को 50- 50 किलो खाद्यान्य वितरण जनपद पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी मनीषा चतुर्वेदी की उपस्थिति में शाखा प्रबंधक वेयरहाउस जय कुमार मरैया, संदीप सिंह तोमर, परिवहन कर्ता जितेंद्र यादव, पंचायत सचिव गुप्ता की उपस्थिति में किया गया। इसी तरह अन्य ग्रामो में चिन्हित प्रभावितो को भी 50 -50 किलो खाद्यान्य वितरण किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं