Header Ads

test

निगम कार्यालय पर हाइड्राेलिक मशीन पर चढ़कर लगा रहे थे तिरंगा, अचानक टूटी मशीन, तीन की माैत,

  राहुल जैन रुद्र


ग्वालियर:-


ग्वालियर में महाराज बाड़ा स्थित नगर निगम कार्यालय पर तिरंगा लगाते समय बड़ा हादसा हाे गया। जिस हाइड्राेलिक मशीन पर चढ़कर निगम कर्मचारी तिरंगा लगा रहे थे, वह अचानक टूट गई। इस घटना के बाद हर तरफ अफरा तफरी मच गई। घायलाें काे तत्काल नीचे लाया गया। खबर है कि इस हादसे में तीन लाेगाें की माैत हाे चुकी है। जबकि एक काे गंभीर चाेटें आईं हैं। मामले की जानकारी लगते ही पुलिस अधिकारियाें के साथ ही प्रभारी नगर निगम आयुक्त मुकुल गुप्ता भी माैके पर पहुंच गए। पुलिस ने हंगामा बढ़ते देखा ताे तत्काल भीड़ काे दूर खदेड़कर निगम अफसराें काे बाहर निकाला।


शहर में पंद्रह अगस्त की तैयारियां जारी हैं। इसके तहत महाराज बाड़ा स्थित नगर निगम कार्यालय पर भी ध्वजाराेहण की तैयारी चल रही थी। शनिवार काे सुबह दमकल अमले की हाइड्राेलिक मशीन मंगाई गई थी। इस हाइड्राेलिक मशीन पर चढ़कर कुछ कर्मचारी इमारत पर तिरंगा लगाने के लिए चढ़े थे। इसी दाैरान अचानक हाइड्राेलिक मशीन टूट गई। इस हादसे में निगम कर्मचारी मंजर आलम, कुलदीप दंडाैतिया और विनाेद की माैके पर ही माैत हाे गई है। जबकि एक कर्मचारी काे गंभीर चाेट आई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल एवं प्रभारी नगर निगम आयुक्त मुकुल गुप्ता माैके पर पहुंच गए। घायल काे तत्काल अस्पताल पहुंचाने के साथ ही शवाें काे डेडहाउस पहुंचाने का काम शुरू किया गया। इसी बीच कुछ लाेगाें ने घटनास्थल पर हंगामा शुरू कर दिया।


कोई टिप्पणी नहीं