Header Ads

test

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारतीय टीम हॉकी के सदस्य विवेक सागर प्रसाद को फोन कर श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए बधाई दी

अनिल मल्हारे की रिपोर्ट

भोपाल:-



होशंगाबाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले लाल और भारतीय हॉकी टीम के सदस्य विवेक सागर प्रसाद को फोन कर श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए बधाई दी। सीएम श्री चौहान ने श्री सागर से बातचीत में कहा कि आपको टोक्यो ओलिम्पिक में अच्छे प्रदर्शन के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं।


श्री चौहान ने श्री सागर से कहा मुझे पूरा विश्वास है कि भारतीय हॉकी टीम निरंतर सफलताएं अर्जित करेगी। आप खेलो और जीतो, मध्य प्रदेश की जनता की तरफ से बहुत बधाई। इसी सप्ताह विवेक सागर में अर्जेंटीना के विरुद्ध ओलिम्पिक के हॉकी मैच में गोल भी किया था, जिसके फलस्वरूप भारतीय टीम विजयी रही।

कोई टिप्पणी नहीं