Header Ads

test

भाजपा युवा नेता संदीप पटेल ने दिए नियुक्ति पत्र

हरदा से अनिल मल्हारे की रिपोर्ट

हरदा:-





हरदा विधानसभा क्षेत्र में मध्य प्रदेश शासन के कृषि मंत्री लोकप्रिय लाड़ले विधायक कमल पटेल द्वारा विभिन्न विभागों में अपने विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किए गए जिनको अपना नियुक्ति पत्र भाजपा के युवा नेता संदीप पटेल द्वारा दिए गए। इस अवसर पर नव नियुक्त विधायक प्रतिनिधयों को फूल माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत बंधन अभिनंदन किया गया । नवनियुक्त विधायक प्रतिनिधियों में मनोहरलाल शर्मा हरदा पूर्व नगरमंडल अध्यक्ष को शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज हरदा में विधायक प्रतिनिधि बनाया गया। उदय सिंह चौहान पूर्व जिला महामंत्री भाजपा को सम्पूर्ण हरदा विधानसभा क्षेत्र में विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया गया। प्रहलाद पटेल पूर्व मंडी अध्यक्ष को मध्य प्रदेश विद्युत वितरण कंपनी ने अपना विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष सुभाष शर्मा को शासकीय विवेकानंद महाविद्यालय में अपना विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया है। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री देवी सिंह सांखला, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष विनोद गुर्जर भाजपा जिला मंत्री ओमजी चौहान , नवनीत जी पाराशर, विष्णु ठाकुर, गजानन डाले, श्री राम देवहरे, मनसुख लोहाना, अनिल शर्मा, मनोज महलवार , दुर्गेश राठौर, गोल्डी पटेल, संजय अग्रवाल, अशोक राठौर, दीपक मालवीय, ओम जानी,श्री विनोद सारण, संजय लोकवाणी, अमित चार, राजा बास्ट, अमन बेड़ा, नंदा रात्रे सहित अनेक कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं