Header Ads

test

सलाहाकर समिति ने की स्मार्ट सिटी के कार्यो की सराहना

स्मार्ट सिटी के तहत किये जा रहे विकास कार्यो को समझने के लिये समिति के सदस्यो नें किया निरीक्षण            

ग्वालियर दिनांक 14 दिसंबर 2021:-


ग्वालियर स्मार्ट सिटी की सलाहकार समिति के सदस्यो नें मंगलवार को स्मार्ट सिटी के तहत शहर विकास के लिये क्रियांवित विभिन्न परियोजनाओ का निरीक्षण किया और स्मार्ट सिटी द्वारा किये जा रहे कार्यो को शहर के लिये महत्वपूर्ण बताया। वहीं जनजागरुकता कार्यक्रम के माध्यम से स्मार्ट शहर बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों में आम लोगो की सहभागिता को बढाने का सुझाव दिया। 


ग्वालियर स्मार्ट सिटी के तहत शहर में कई विकास कार्य प्रगतिरत है वही कई परियोजनाये पूर्ण हो चुकी है इन्ही सब को जानने के उद्देश्य से मंगलवार शाम को स्मार्ट सिटी की सलाहकार समिति के सदस्यो नें शहर भ्रमण कर निरिक्षण किया और इन विकास कार्य़ो के बारे मे विस्तार से जाना। निरिक्षण के दौरान सलाहकार समिती के सदस्य प्रवीण अग्रवाल, राजेन्द्र सेठ, रमेश पठारिया, सत्यप्रकाश शर्मा सहीत स्मार्ट सिटी सीईओ श्रीमती जयति सिंह सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।

       सलाहकार समिति के सदस्यो नें महाराज बाडा पहुंचकर विभिन्न विकास कार्यो का विस्तार से मुआयना किया और जरुरी सुझाव दिये। सदस्यो नें सर्वप्रथम महाराज बाडा स्थित डिजीटल म्यूजियम का मुआयना किया और म्यूजियम के तहत बनी विभिन्न गैलरियो का अवलोकन किया। इस मौके पर स्मार्ट सिटी सीईओ श्रीमती जयति सिंह नें खुद म्यूजियम की विभिन्न गैलरियों के बारे में विस्तार से  सलाहकार समिती के सदस्यो से जानकारी साझा की। 

सदस्यो नें इस म्यूजियम की सराहना करते हुये इसे शहर के लिये एक अच्छी उपलब्धि के रुप में बताया और जनभागीदारी के द्वारा इसका ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार करने का सुझाव दिया। समिति के सदस्यों ने म्यूजियम के साथ तारामंडल का भी मुआयना किया और इसे काभी अदभुत बताया इस मौके पर म्यूजियम में सौवेनिर शॉप को खोलने की सलाह भी सदस्यों द्वारा दी गई ताकि ग्वालियर का लोकल हेंडीक्राफ्ट इत्यादि को भी सैलानी यहां से ले जा सके। सलाहकार समिति के सदस्यों द्वारा गोरखी परिसर में चल रहे अन्य परियोजनाओं जैसे गोरखी स्कूल, अटल म्यूजियम, मल्टी लेवल कार पार्किंग का भी निरीक्षण किया गया और इसे शहर विकास के लिए काफी महत्वपूर्ण बताया इस मौके पर श्रीमती सिंह द्वारा इन परियोजनाओं की विस्तार से सदस्यों को जानकारी साझा की गई। अंत मे सलाहकार समिति ने महाराज बाड़ा पर स्मार्ट सिटी द्वारा पुनर्स्थापित डिजिटल लाइब्रेरी का भी मुआयना किया गया और लाइब्रेरी से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी ली गई। सदस्यों ने इस मौके पर लाइब्रेरी में रखी संविधान की मूल प्रति का भी मुआयना किया और स्मार्ट सिटी द्वारा किये गए कार्य की सराहना की। सलाकार समिति सदस्यों ने महाराज बाड़ा पर ऐतिहासिक इमारतों पर की गई फ़साड़ लाइट को देखा व ऐतिहासिक टाउन हॉल में आयोजित कार्यक्रम रसिक श्रृंखला में भी शामिल हुए।

कोई टिप्पणी नहीं