Header Ads

test

नगर निगम द्वारा संचालित म्यूजियम का होगा विकास , नए स्वरूप में तैयार होगा म्यूजियम: प्रमुख सचिव संस्कृति विभाग

 ग्वालियर दिनांक 27 दिसम्बर 2021:-

मध्य प्रदेश शासन के संस्कृति एवं पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव शिव शेखर शुक्ला ने आज ग्वालियर प्रवास के दौरान नगर निगम द्वारा संचालित म्यूजियम का निरीक्षण किया तथा उन्होंने कहा कि यह बहुत ही समृद्ध शाली विरासत को लिए हुए म्यूजियम है, इसे अत्याधिक प्रचार प्रसार एवं नए स्वरूप में प्रदर्शित करने की आवश्यकता है, जिसके लिए मध्य प्रदेश सरकार के संस्कृति विभाग की ओर से इसे अत्याधुनिक एवं विकसित बनाया जाएगा। निरीक्षण के दौरान नगर निगम आयुक्त  किशोर कन्याल एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। 

     


   मध्य प्रदेश शासन के संस्कृति एवं पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव श्री शिवशेखर शुक्ला ने निगम संग्रहालय का निरीक्षण करते हुए कहा कि इसके  इनोवेटिव आइडिया को हम एक्सचेंज करेंगे एवं बाहर की एजेंसियों के माध्यम से इसे कॉलेवरेशन कराएंगे। इसके साथ ही म्यूजियम के स्वरूप को संरक्षित करते हुए और अधिक विकसित कर इसका प्रचार प्रसार कराने में शासन पूरा सहयोग करेगा। 

उन्होंने कहा कि इस वैभवशाली म्यूजियम की जानकारी ज्यादा से ज्यादा लोगों को हो तथा इसको अत्याधुनिक तरीके से संरक्षित किया जाए इसके लिए विशेषज्ञों के माध्यम से विस्तृत प्रस्ताव तैयार कराएं, मध्यप्रदेश शासन द्वारा नगर निगम के इस अद्भुत संग्रहालय को अत्यधिक प्रचारित किया जाएगा तथा इसकी हेरिटेज बिल्डिंग का भी रखरखाव किया जाना आवश्यक है।

कोई टिप्पणी नहीं