Header Ads

test

प्रमुख सचिव एवं आयुक्त नगरीय प्रशासन ने स्मार्ट सिटी के विकास कार्यो का किया निरीक्षण

जनता को जल्द लाभ पहुँचाने के उद्देश्य से परियोजनाओं को पूर्ण करने के लिए दिए जरुरी दिशा निर्देश

ग्वालियर 10 दिसंबर 2021:-


स्मार्ट सिटी के तहत शहर के विकास के लिए महाराज बाडा पर विभिन्न परियोजनाओं के तहत किए जा रहे विकास कार्यों का अवलोकन प्रमुख सचिव नगरीय विकास एवं आवास विभाग श्री मनीष सिंह एवं आयुक्त नगरीय विकास एवं आवास श्री निकुंज श्रीवास्तव ने शुक्रवार को शहर भ्रमण कर किया। उन्होंने विकास कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश भी दिए। 


विकास कार्यों को पूर्ण करने के लिए समय सारिणी निर्धारित कर कार्य करने के निर्देश भी स्मार्ट सिटी अधिकारियो को दिए गए। विकास कार्यों के निरीक्षण के दौरान नगर निगम आयुक्त श्री किशोर कान्याल, सीईओ स्मार्ट सिटी श्रीमती जयति सिंह निगम उपायुक्त श्री शिशीर श्रीवास्तव सहीत विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।


प्रमुख सचिव श्री मनीष सिंह एवं आयुक्त श्री निकुंज श्रीवास्तव नें भ्रमण के दौरान सर्वप्रथम फूलबाग स्थित वोट क्लब पर पहुंचकर स्मार्ट सिटी के माध्यम से स्वर्णरेखा के लिए किए जा रहे कार्यों के संबंध में सीईओ स्मार्ट सिटी से चर्चा की। इस दौरान स्मार्ट सिटी सीईओ श्रीमती जयति सिंह ने स्मार्ट सिटी की प्रस्तावित रिवरफ्रंट डेवलपमेंट परियोजना के बारे में अधिकारियो को विस्तृत जानकारी दी। 


इसके बाद अधिकारियो ने महाराज बाडा पहुंचकर स्मार्ट सिटी के तहत किये जा रहे विभिन्न विकास कार्यो का मुआयना किया। अधिकारियो द्वारा महाराज बाड़े पर डिजीटल म्यूजियम एवं तारामंडल का मुआयना किया गया। इस दौरान सीईओ स्मार्ट सिटी श्रीमती जयति सिंह द्वारा म्यूजियम की विभिन्न गैलरियो के बारे मे विस्तार से जानकारी दी गई। डिजीटल म्यूजियम की सराहना करते हुये आयुक्त नगरीय विकास एवं आवास श्री निकुंज श्रीवास्तव नें अधिकारियो को निर्देशित किया कि डिजीटल म्यूजियम पर स्कूल काँलेज के विधार्थियो के रोस्टर प्लान बनाकर भ्रमण करवाया जाये ताकि ज्यादा से ज्यादा डिजीटल म्यूजियम का प्रचार प्रसार हो सके। वही अधिकारियो नें डिजीटल म्यूजियम के तहत बनाये गये तारामंडल का भी मुआयना किया और जल्द से जल्द इसे लोकार्पित कर जनता के लिये खोलने की बात कही। 


प्रमुख सचिव श्री मनीष सिंह एवं आयुक्त श्री निकुंज श्रीवास्तव नें गोरखी स्कूल व इसी परिसर मे बनाये जा रहे अटल म्यूजियम सहीत मल्टीलेवल कार पार्किंग के कार्यो का भी निरीक्षण कर विस्तार से जानकारी ली। इस दौरान श्रीमती सिंह नें अधिकारियो को इन परियोजना के बारे मे लेआउट व डिजायन के माध्यम से विस्तार से जानकारी साझा की। निरीक्षण के दौरान प्रमुख सचिव नें अधिकारियो को निर्देशित करते हुये कहा कि गोरखी स्कूल के पुर्ननिर्माण में इसके हेरिटेज स्वरुप को कायम रखते हुये निर्माण कार्य किया जाये। उन्होने मल्टीलेवल कार पार्किंग के निरीक्षण के दौरान संबंधित निर्माण एजेंसी के अधिकारियो को निर्देशित करते हुये कहा की परियोजना का कार्य निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाये। वही विकास कार्यों को पूर्ण करने के लिए समय सारिणी निर्धारित कर कार्य करने के दिशा निर्देश भी स्मार्ट सिटी अधिकारियो को दिये गये। अंत में प्रमुख सचिव द्वारा महाराज बाडा पर कि गई फसाड लाइटिंग का भी मुआयना किया और इसकी सराहना की।

कोई टिप्पणी नहीं