Header Ads

test

श्रीमद् भागवत कथा सुनने से तनाव दूर होता है: सुनीलानंद महाराज

(श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब) 

ग्वालियर:-


अचलेश्वर मंदिर के पास जी वाय एम सी क्लब में चल रही भागवत कथा में श्री सुनीलानंद महाराज ने कहा मन की शांति और तनाव श्रीमद् भागवत सुनने से दूर होता है श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ एवं शिव महिमा के तृतीय दिवस में परम पूज्य महामण्डलेश्वर साध्वी प्रज्ञा भारती के परम शिष्य स्वामी सुनीलानंद जी महाराज ने कथा के प्रारंभ में सनातम धर्म में सिद्धों की चर्चा करते हुए उन्होंने शुकदेव महाप्रभु के आसनों को नियंत्रित करने पर कथा कहते हुए शरीर के सातों चक्रों की संभावनाओं पर बात की। 



कथा के दौरान मनु के वंश की चर्चा करते हुए कर्दम ऋषि के तप, देवहूति द्वारा कपिल भगवान से ज्ञान प्राप्त करना, कपिल भगवान के सांख्य योग के बारे में बताया उन्होंने भगवान शंकर के विवाह के प्रसंग और भगवान नरसिंह द्वारा प्रहलाद की रक्षा के प्रसंग को बहुत ही रोचक ढंग से धर्म प्रेमियों को बताया कथा के अंत में भोले बाबा की बारात एवं नरसिहं भगवान की झांकी का दर्शन भी धर्म प्रेमियों ने किया।  दिनांक 18 दिसम्बर 2021 को भगवान राम और भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव धूम धाम से मनाया जायेगा।

कोई टिप्पणी नहीं