Header Ads

test

ग्राम झंडा में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई

करैरा (शिवपुरी): 


नरवर विकासखंड के ग्राम झंडा में आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित अमृत महोत्सव एवं 13 से 15 अगस्त तक घर-घर तिरंगा, हर घर तिरंगा के तहत ग्राम पंचायत एवं शैक्षणिक संस्थाओं द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा शासकीय हाई स्कूल झंडा से प्रारंभ होकर स्वास्थ्य केंद्र तक डीजे में राष्ट्रगीत के धुन के साथ निकाली गई। तिरंगा यात्रा का रैली के दौरान जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ। 


इस दौरान प्राथमिक विद्यालय झंडा पर स्टाफ और छात्रों द्वारा यात्रा पर फूल बरसा कर सरपंच का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया। यात्रा के दौरान बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर सरपंच भजन सिंह, प्रधानाध्यापक जितेन्द्र सिंह बैस, पूर्व प्रधानाध्यापक हर नारायण जोशी, हाई स्कूल प्राचार्य उदय नारायण शर्मा, उच्च माध्यमिक शिक्षक के के राठौर, ज्योति शर्मा, देव लाल जाटव, प्रधानाध्यापक माध्यमिक विद्यालय चंदपठा महेश जोशी, कोमल सिंह तोमर, हरि कृष्ण द्विवेदी, अरविंद सोलंकी, मंगल सिंह कुशवाह, गजेंद्र सिंह तोमर,सुदर्शन जैन, पोस्ट मास्टर मोहन सिंह, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मधु जादौन, प्रियंका द्विवेदी, रोजगार सहायक उपेंद्र सोलंकी अतिथि शिक्षक सुघर सिंह, सहित अन्य लोगों द्वारा माल्यार्पण भी किया गया। 


यात्रा के दौरान स्वागत के क्रम में सरपंच भजन सिंह सहित अन्य अतिथियों का तिलक व माल्यार्पण कर श्रीफल भेंट किए गए। झंडा ग्राम में भव्य तिरंगा यात्रा के आयोजन में समस्त जनप्रतिनिधि, स्थानीय कर्मचारी गण, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताये, स्कूली छात्र छात्राएं ग्रामीण जन भारी संख्या में मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं