Header Ads

test

मुनिश्री की आगवानी के लिए जैन समाज के महिला व पुरुष सुबह से ही कीर्ति स्तंभ पर पहुंचे।

जैन मुनिश्री विनय सागर का हुआ मंगल प्रवेश, जगह जगह हुआ भव्य स्वागत

मुनिश्री ने ऋषभ शाला पहुँचकर गणाचार्यश्री पुष्पदंत सागर महाराज की चरण वंदना की



भिंड -: जैन संत आचार्यश्री 108 विनम्र सागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य श्रमण मुनिश्री विनय सागर जी महाराज का भव्य मंगल प्रवेश आज शनिवार को भिंड नगर में गाजेबाजे के साथ हुआ। 


मुनिश्री के प्रवक्ता सचिन जैन आदर्श कलम ने बताया कि श्रमण मुनिश्री विनय सागर की आगवानी के लिए काफी संख्या में जैन समाज के महिला व पुरुष सुबह कीर्ति स्तंभ पर पहुंचे। वहां श्रद्धालु नतमस्तक होकर मुनिश्री से मंगलमय आर्शीवाद प्राप्त किए। मुनिश्री के आगमन पर स्थानीय जैन समाज ने भव्य स्वागत किया गया। जैन धर्मालम्बियों ने अभूतपूर्व स्वागत किया। महिलाएं कलश लेकर शोभायात्रा में शामिल हुई। 


श्रद्धालुओं ने अपने-अपने घर एवं प्रतिष्ठानों के आगे रंगोली सज्जकर मुनिश्री के चरणों का पादप्रक्षालन कर भव्य दीपो से आरती की। मुनिश्री की मंगल नगर प्रवेश शोभायात्रा के कीर्ति स्तंभ से शुरू होकर सदर बाजार, बजरिया साथ नगर भ्रमण करते हुए स्थानीय बताशा बाजार स्थित जैन ऋषभ धर्मशाला में विराजित गणाचार्यश्री पुष्पदंत सागर महाराज ससंघ से भव्य मिलन कर मंगलमय आशीर्वाद लिया।मुनिश्री ने जैन मंदिर के दर्शनोपरांत भीम नगर स्थित दिगंबर जैन मंदिर पधारे। जहां उनका मंगल प्रवचन हुआ।


मुनिश्री ने ऋषभ शाला पहुँचकर गणाचार्यश्री पुष्पदंत सागर महाराज की चरण वंदना की


श्रमण मुनिश्री विनय सागर महाराज के मंगल प्रवेश के दौरान ऋषभ धर्म शाला पहुचे। मुनिश्री ने गणाचार्य श्री पुष्पदंत सागर महाराज के चरणों को स्पर्श कर उनकी वंदना कर मंगल आशीर्वाद लिया तो सभागार में मोजूद गुरुभक्तों ने जमकर जयकारे लागे तो सभगार गूंज उठा।

कोई टिप्पणी नहीं