CP ने पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सारी तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा।
इंदौर - CP संतोष कुमार सिंह ने आज प्रशासनिक अमले को लेकर होली/रंगपंचमी पर निकलने वाली गैर मार्ग का किया पैदल निरीक्षण
भ्रमण के दौरान CP संतोष कुमार सिंह ने सुरक्षा व्यवस्थाओं, ट्रैफिक प्लान और आपातकालीन इंतजामों की बारीकी से समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश।
CP ने बताया कि पूरे गैर मार्ग पर पर्याप्त पुलिस बल के साथ ही गैर मार्ग की ऊंची इमारतों पर वॉच टावर और सशस्त्र बल रहेंगे तैनात।
इसके अलावा पूरे मार्ग की निगरानी ड्रोन कैमरों और CCTV नेटवर्क के माध्यम से कंट्रोल रूम से की जाएगी।
हुड़दंग करने वाले एवं महिलाओं से अभद्रता करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध 'जीरो टॉलरेंस' की नीति अपनाई जाएगी।
महिलाओं के विशेष दस्ते के साथ, सादी वर्दी में भी पुलिस बल भीड़ के बीच रहेगी मौजूद।
आम जनता को असुविधा न हो, इसके लिए डायवर्जन प्लान और पार्किंग स्थलों का कर रहे हैं भौतिक सत्यापन।
इस दौरान एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड के लिए 'इमरजेंसी रास्ते सुरक्षित रखने की बात पर भी हुई चर्चा।
विज्ञापन:-
.jpg)


Post a Comment