Header Ads

test

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष कल्याण सिंह राजपूत ने थामा भाजपा का दमन

करैरा :- (हरी साहु)


लोकसभा चुनाव के पहले मध्य प्रदेश कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष कल्याण सिंह राजपूत पूर्व सरपंच बलवीर सिंह राजपूत त्रिलोक सिंह सिकरवार अपने सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस पार्टी छोड़ भाजपा का दमन थाम लिया है. विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर स्थानीय विधायक रमेश प्रसाद खटीक भाजपा जिला अध्यक्ष राजू बाथम शिवपुरी विधायक देवेंद्र जैन की मौजूदगी में सभी ने बीजेपी की सदस्यता ली है

हम सबको* विश्वास दिलाते है भाजपा की विचारधारा के अनुरूप काम करेंगे. पार्टी जो आदेश देगी, वो कार्य करेंगे कल्याण सिंह राजपूत पूर्व सरपंच बलवीर सिंह त्रिलोक सिंह सिकरवार

विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर भाजपा जिला अध्यक्ष राजू बाथम स्थानीय विधायक रमेश प्रसाद खटीक शिवपुरी विधायक देवेंद्र जैन ने नए सदस्यों का किया स्वागत इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा,भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर आज सैकड़ों की संख्या में शामिल हुए सभी साथियों का मैं स्वागत करता हूं. आपने अच्छा किया भाजपा में आ गए. भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है. भाजपा में लोकतंत्र है. कार्यकर्ता अपनी योग्यता के अनुसार बड़े-बड़े पदों पर जाते हैं पार्टी का एक छोटा सा कार्यकर्ता मध्य प्रदेश राजस्थान छत्तीसगढ़ में आज मुख्यमंत्री के पद पर है तो यह इसका सबसे बड़ा उदाहरण है 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्थानीय विधायक रमेश प्रसाद खटीक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विश्व का सबसे बड़ा और सबसे अधिक लोकप्रिय नेता बताया है. उनका कहना है कि पीएम मोदी के कारण भारत का डंका पूरे विश्व में बज रहा है. मोदी ने नेतृत्व में देश में सबका विकास हो रहा है, हर तरफ खुशहाली है.

इस मौके पर तरण सिंह तोमर पूर्व सरपंच मंगरौनी मंडल अध्यक्ष हुकुमचंद लोधी सहित भाजपा के तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे..!!


कोई टिप्पणी नहीं