Header Ads

test

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की राशि वितरण कार्यक्रम 27 फरवरी को



शिवपुरी, 23 फरवरी 2021

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की राशि वितरण कार्यक्रम 27 फरवरी को आयोजित होगा। जिसमे लगभग 20 लाख किसानों को 400 करोड़ रूपए का वितरण मुख्यमंत्री द्वारा किया जाएगा। हितग्राहियों का रजिस्ट्रेशन www.mp.mygov.in पर व प्राप्त वेव कॉस्ट लिंक https://webcast.gov.in/mplcmevens के माध्यम से होगा।

अपर कलेक्टर श्री आर.एस.बालोदिया ने बताया कि राशि वितरण कार्यक्रम में जनभागीदारी सुनिश्चित कर जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में जिला स्तर पर 1000 हितग्राहियों, ब्लॉक स्तर पर 500 हितग्राहियों एवं पचायत स्तर पर 250 हितग्राहियों के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने सभी तहसीलदार, नायब तहसीलदार,जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी , एसएडीओ, आरएईओ को निर्देशानुसार कार्यक्रम की तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु जिला स्तरीय, ब्लाॅक स्तरीय एवं पंचायत स्तरीय कार्यक्रम में अधिकारियों को नियुक्त कर दायित्व निर्धारित किए गए है।

कोई टिप्पणी नहीं