Header Ads

test

केंद्रीय मंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष ने बूथ अध्यक्ष रामवीर निगम के घर पर किया भोजन



ग्वालियर

 भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रदेश अध्यक्ष, सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश सह संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी रविवार को मुरैना प्रवास पर पहुंचे। केंद्रीय मंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष ने दोपहर का भोजन मुरैना के बूथ अध्यक्ष श्री रामवीर निगम के घर पर किया।



केंद्रीय मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर एवं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रविवार को मुरैना विधानसभा के पूर्व मंडल के वार्ड क्रमांक 26, बूथ क्रमांक 11 के बूथ अध्यक्ष श्री रामवीर निगम के निवास पर पहुँचे और भोजन किया। केंद्रीय मंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष को दोपहर भोजन पर अपने साथ पाकर श्री रामवीर निगम के पूरे परिवार ने बेहद प्रसन्नता व्यक्त की।

इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सांसद श्रीमती संध्या राय, श्री चौधरी मुकेश चतुर्वेदी, प्रदेश महामंत्री श्री रणवीर सिंह रावत, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री लोकेन्द्र पाराशर, संभागीय संगठन मंत्री श्री केशव सिंह भदौरिया, जिला अध्यक्ष डॉ. योगेशपाल गुप्ता उपस्थित थे। 


कोई टिप्पणी नहीं