Header Ads

test

भाजपा महिला मोर्चा ने नारी के सम्मान में कांग्रेस कार्यालय पर दिया धरना


-कांग्रेस नेता हुण्डा भूले महिलाओं का सम्मान करना: राजू बाथम 

-स्वयं ट्रेक्टर पर सवार होकर महिलाओं से दिला रहे थे धक्का 

शिवपुरी :-


 भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आज कांग्रेस कार्यालय के बाहर महिलाओं के सम्मान में धरना प्रदर्शन कर कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिला कार्यकर्ताओं का कहना था कि कांग्रेस नेता  महिलाओं का सम्मान करना भूल गए हैं। उन्होंने महिला दिवस के दिन ही कांगा्रेस के वरिष्ठ नेता दीपेन्द्र हुण्डा ने खुलेआम अपमानित किया हैं। 

भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम ने पत्रकारों को दिए बयान में बताया कि आज महिला मोर्चा द्वारा नारी के सम्मान में भाजपा मैदान में के गगन भेदी नारों के साथ गुना वायपास पर स्थित कांग्रेस कार्यालय के बाहर महिला मोर्चा की महिलाओं ने कहा कि सारे विश्व में महिलाओं को  महिला दिवस के दिन सम्मानित किया जा रहा था। हरियाणा राज्य के कांग्रेस नेता दीपेन्द्र हुण्डा स्वयं को ट्रेक्टर पर बैठकर महिला विधायकों से ट्रेक्टर में धक्का दिवाकर महिलाओं का अपमानित किया हैं। इससे अच्छा होता की महिलाओं को ट्रेक्टर बिठाकर स्वयं धक्का देते तो शायद कहीं नारी शक्ति का सम्मान होता। 

कांग्रेस नारी का सम्मान करना भूल गए हैं। इस अवसर पर मंजूला जैन, डॉ.रशमी गुप्ता, पूर्व पार्षद सरोज धाकड़, लक्ष्मी जाटव, सीमा शिवहरे, सुषमा ओझा, राजकुमारी कुशवाह, राजकुमार परिहार, रीना कुलदीप शर्मा, सुमन पाराशर, भाजपा के पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष भानू दुबे, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष विपुल जैमिनी, पुरानी मंडल अध्यक्ष केपी परमार,  हेमंत ओझा, राजकुमार खटीक,दिलीप मुदगल, हरिओम राठौर,मुकेश चौहान, गिर्राज शर्मा, सौरभ बिरथरे, श्यामलाल शाक्य, अरूण पंडित, अभिषेक गुप्ता, शिवम दुबे, प्रशांत राठौर, आकाश गोयल, रानू रायजादा, आशीष जैन सहित सैकड़ों कार्र्यकर्ता उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं