Header Ads

test

सुगम यातायात के लिए निगम का सांड एवं आवारा पशु पकड़ने का अभियान जारी

 ग्वालियर दिनांक 20 अप्रेल 2021ः- 



नगर निगम ग्वालियर द्वारा सुगम यातायात एवं नागरिकों की सुविधा के लिए शहर की सड़कों पर घूमने वाले आवारा पशुओं व सांडों को पकड़ने का अभियान चलाया जा रहा है। 


निगमायुक्त श्री शिवम वर्मा के निर्देशन में शहर में चलाए जा रहे आवारा पशुओं को पकड़ने के अभियान के दौरान आज प्रातः से ही मुरार, रेलवे स्टेशन चैराहा एवं जयेन्द्रगंज आदि क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए निगम के अमले द्वारा अनेक सांडों को पकड़कर गौशाला भिजवाया गया। इसके साथ ही निगम द्वारा यह अभियान निरंतर चलाया जा रहा है। आवारा पशुओं की जानकारी के लिए नियम द्वारा कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है। जिस पर कोई भी नागरिक शहर में आवारा पशुओं की जानकारी दे सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं